{"_id":"69da8f24d2ace1d8a309ef21","slug":"dhbvn-wins-overall-trophy-with-65-points-hisar-news-c-21-hsr1020-847930-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: डीएचबीवीएन ने 65 अंक के साथ जीती ओवरऑल ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: डीएचबीवीएन ने 65 अंक के साथ जीती ओवरऑल ट्रॉफी
विज्ञापन
हिसार में आयोजित खेलकूद में विजेता डीएचबीवीएनएल की टीम। स्रोत : आयोजक
- फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
Trending Videos
हिसार। हरियाणा पावर स्पोर्ट्स ग्रुप (एचपीएसजी) की मेजबानी में विद्युतनगर स्थित खेल परिसर में आयोजित तीन दिवसीय 13वीं इंटर पावर यूटिलिटी खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में 65 अंक लेकर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (डीएचबीवीएनएल) की टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप जीती।
हॉकी मुकाबलों में हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (एचपीजीसीएल) प्रथम, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल) द्वितीय रहा।
कबड्डी मुकाबलों में डीएचबीवीएनएल प्रथम और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएनएल) द्वितीय रहे। पुरुषों की टेबल टेनिस स्पर्धा में यूएचबीवीएनएल प्रथम, डीएचबीवीएनएल की टीम द्वितीय रही। महिलाओं के वर्ग में डीएचबीवीएनएल प्रथम, एचवीपीएनएल द्वितीय रहा। दिव्यांगजन के टेबल टेनिस और बैडमिंटन मुकाबलों में डीएचबीवीएनएल प्रथम रहा।
पुरुषों की रस्साकशी में डीएचबीवीएनएल प्रथम, यूएचबीवीएनएल द्वितीय रहा। महिलाओं की रस्साकशी में डीएचबीवीएनएल विजेता और यूएचबीवीएनएल उपविजेता रहा।
फुटबाल में डीएचबीवीएनएल प्रथम, एचवीपीएनएल द्वितीय रहा। वॉलीबाल (स्मैशिंग) स्पर्धा में यूएचबीवीएनएल प्रथम, डीएचबीवीएनएल द्वितीय रहा। वॉलीबाल (शूटिंग) के हुए मुकाबलों में डीएचबीवीएनएल प्रथम, एचवीपीएनएल द्वितीय रहा। बास्केटबाल मुकाबलों में एचवीपीएनएल ने प्रथम, और डीएचबीवीएनएल ने द्वितीय स्थान पाया।
पुरुषों की बैडमिंटन में एचवीपीएनएल प्रथम, डीएचबीवीएनएल द्वितीय रहा। महिलाओं की बैडमिंटन में डीएचबीवीएनएल प्रथम, यूएचबीवीएनएल द्वितीय रहा।
प्रतियोगिता के समापन समारोह कार्यक्रम में डीएचबीवीएनएल के मुख्य अभियंता/मानव संसाधन एवं प्रशासन रजनीश गर्ग मुख्य अतिथि और डीएचबीवीएनएल के अधीक्षक अभियंता/सीबीओ बिजेंद्र लांबा विशिष्ट अतिथि रहे।
उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि एचपीएसजी के अध्यक्ष और डीएचबीवीएनएल के एमडी विक्रम के मार्गदर्शन में यह आयोजन सफल हो सका। एचपीएसजी के महासचिव सुरेंद्र कुमार ने अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार जताया।
सेल्फी लेकर खेल गतिविधियों में शामिल होने का आह्वान :
एचपीएसजी की ओर से आयोजन स्थल पर सेल्फी स्टैंड भी लगाया गया था। वहां खेलने और देखने पहुंचे लोगों समेत आम लोगों ने भी इसके सामने खड़े होकर सेल्फी ली और इसे सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया। इसे देखकर अन्य लोगों को भी खेल गतिविधियों में शामिल होने की प्रेरणा मिली।