फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Encounter in Dayanand Colony firing case, two hit in the leg, three criminals arrested

Hisar News: दयानंद कॉलोनी फायरिंग प्रकरण में मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली, तीन बदमाश गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Encounter in Dayanand Colony firing case, two hit in the leg, three criminals arrested
हिसार। पुलिस ने मॉडल टाउन की दयानंद कॉलोनी में 5 अगस्त को फायरिंग मामले में वांछित तीन बदमाशों को शनिवार रात मुठभेड़ में दबोच लिया। दो बदमाशों को पैर में गोली लगने से घायल हालत में नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया है। इनके कब्जे से दो अवैध हथियार जब्त किए हैं। इस प्रकरण में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक (अपराध) कमलजीत ने बताया कि रात करीब 12 से एक बजे के बीच सीआईए -1 की टीम सातरोड गांव के पास मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली की तीन संदिग्ध युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में इस क्षेत्र में आने वाले हैं।
विज्ञापन

सीआईए टीम ने साउथ बाइपास पुल के पास नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान पैदल ही आ रहे तीन युवकों को रुकने के लिए आवाज दी लेकिन उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया और आत्मसमर्पण के लिए कहा, फिर भी गोली चलाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि आत्मरक्षा के लिए की गई जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायल बदमाशों ने अपना नाम बिहार के पटना जिले के बराह गांव निवासी राहुल उर्फ मुखिया और हिसार के न्यू मॉडल टाउन निवासी अंकित बताया। तीसरे बदमाश की पहचान पटना जिले के बराह गांव निवासी शिव कुमार के रूप में हुई।

तीनों ने दयानंद कॉलोनी में फायरिंग प्रकरण में संलिप्त होना कबूल किया। राहुल और अंकित के खिलाफ बिहार में एक-एक एफआईआर दर्ज है।
पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के नसीलपुर बिधनपुर निवासी रजनीकांत उर्फ राज, करीमुद्दीन निवासी सुमित उर्फ गोलू और हिसार के मॉडल टाउन निवासी आकाश को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed