सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fire in reeds near 220 KV substation, power supply stopped due to safety reasons

Hisar News: 220 केवी सब स्टेशन के पास सरकंडों में आग, सुरक्षा के चलते बिजली सप्लाई बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Fire in reeds near 220 KV substation, power supply stopped due to safety reasons
दिल्ली बाईपास पर सब स्टेशन के पास सरकंडों में लगी आग।
विज्ञापन
हिसार। दिल्ली बाईपास स्थित 220 केवी सब स्टेशन के पास रविवार रात सरकंडों में अचानक आग लग गई। सुरक्षा के मद्देनजर सब स्टेशन से संचालित 33 केवी की बिजली सप्लाई अस्थायी रूप से बंद करनी पड़ी। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। इसके बाद बिजली आपूर्ति फिर से सुचारू कर दी गई।
Trending Videos

33 केवी लाइनों के इंचार्ज जेई विजय ने बताया कि दिल्ली बाईपास पर राधा स्वामी डेरे के पास 220 केवी सब स्टेशन स्थित है। रविवार रात करीब 10 बजे इसके नजदीक खड़े सरकंडों में आग लग गई। सूचना मिलते ही एहतियातन 33 केवी जुगलान और 33 केवी एयरपोर्ट लाइन को बंद कर दिया गया और दमकल विभाग को सूचित किया गया। कुछ ही देर में मार्केट कमेटी की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और कुछ मिनटों में आग पर काबू पा लिया। आग बुझने के बाद दोनों लाइनों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर रोड पर प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग
रविवार रात करीब 9 बजे मिर्जापुर रोड पर प्लास्टिक के एक गोदाम में भी आग लगने की घटना सामने आई। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को फैलने से पहले ही बुझा दिया गया। सेक्टर 9-11 निवासी गीता जुनेजा ने बताया कि उनके पति गुलशन जुनेजा का मिर्जापुर रोड पर प्लास्टिक के सामान का गोदाम है। रविवार शाम करीब 5 बजे वह गोदाम से घर लौट आए थे। रात करीब 9 बजे गोदाम के एक कर्मचारी ने फोन कर बताया कि अंदर रखे सामान से धुआं निकल रहा है। इसके बाद तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा नुकसान टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed