सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Flag procession taken out from Hisar to Kajla Dham, 11 Parayan Hanuman Chalisa recitation

Hisar News: हिसार से काजला धाम तक निकाली ध्वजा यात्रा, 11 परायण हनुमान चालीसा पाठ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Flag procession taken out from Hisar to Kajla Dham, 11 Parayan Hanuman Chalisa recitation
हनुमान जन्मोत्सव पर ध्वजा यात्रा में हिस्सा लेते श्रद्धालुगण।
विज्ञापन
हिसार। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर वीरवार को नई अनाज मंडी स्थित सतनारायण मंदिर से काजला धाम तक ध्वजा यात्रा निकाली गई। सूर्योदय से पूर्व ही सैकड़ों श्रद्धालु सतनारायण मंदिर में एकत्रित हो गए और वीर हनुमान की ध्वजाओं के साथ पैदल यात्रा शुरू हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जय हनुमान और जय श्रीराम के उदघोष से पूरा शहर गुंजायमान कर दिया। यह यात्रा विशेष रूप से विश्व शांति के लिए आयोजित की गई थी।
Trending Videos

ध्वजा यात्रा में अनिल गोयल, रविंद्र गोयल, सतीश भुटानी, प्रदीप बामल, राहुल न्याणा, मोना जैन, श्याम सोनी, रिचा जांगड़ा, सुमन ऐरन, संध्या शर्मा और सोनिया श्योदान सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के बाद 11 परायण हनुमान चालीसा पाठ भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वदेशी जागरण मंच के प्रकल्प स्वदेशी पारिवारिक सत्संग से जुड़े अनिल गोयल ने बताया कि हर साल हिसार में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है और हनुमान चालीसा पाठ आयोजित किया जाता है। इस बार हिसार से काजला धाम तक ध्वजा यात्रा निकाली गई और 11 परायण हनुमान चालीसा पाठ किया गया। गोयल ने कहा कि यह आयोजन विश्व शांति हेतु किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed