सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hisar range IG's statement on the Chanaut dispute: government is ready to supply water

चानौत विवाद पर आईजी का बयान: सरकार गांव को पानी देने के लिए तैयार, लेकिन कानून तोड़ा तो होगी कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Published by: मयूर शर्मा Updated Wed, 24 Jun 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
सार

आईजी कुलदीप सिंह ने कहा कि सरकार गांव को पानी देने के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन किसी भी अवैध व्यवस्था को स्वीकार नहीं किया जा सकता

hisar range IG's statement on the Chanaut dispute: government is ready to supply water
हिसार आईजी कुलदीप सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हांसी के चानौत गांव में भाखड़ा पाइपलाइन पर लगाए गए कथित अवैध टी-कनेक्शन को लेकर जारी विवाद के बीच हिसार रेंज के कुलदीप सिंह ने प्रशासन का पक्ष रखते हुए कहा कि सरकार गांव को अलग पाइपलाइन के माध्यम से पर्याप्त और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


गांव को अलग से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू- आईजी

आईजी कुलदीप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि धरना शुरू होने के बाद प्रशासन ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान के लिए लगातार प्रयास किए। डीएसपी, एसडीएम, एसपी और डीसी स्तर पर कई दौर की बैठकें हुईं, वहीं दो मंत्रियों ने भी ग्रामीणों से संवाद किया। प्रशासन ने गांव को अलग से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि सरकार राजली हेड या खरखड़ी ब्रांच से अलग पाइपलाइन बिछाकर चानौत गांव को उसकी जरूरत से अधिक पानी देने के लिए तैयार है। बावजूद इसके कुछ लोग केवल बड़ी भाखड़ा पाइपलाइन से ही पानी लेने की मांग पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




आईजी ने कहा कि जिस टी-कनेक्शन को लगाया गया था वह पूरी तरह अवैध था। प्रशासन को इसकी जानकारी मिलते ही नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे हटा दिया गया। उन्होंने दोहराया कि "जो अवैध है, वह अवैध है और उस पर कार्रवाई होना स्वाभाविक है।"
विज्ञापन


रात के समय कार्रवाई किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पुलिस किसी भी संभावित टकराव और कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखकर कार्रवाई करती है। पर्याप्त पुलिस बल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ही ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।

आईजी कुलदीप सिंह ने यह भी कहा कि सरकार गांव को पानी देने के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन किसी भी अवैध व्यवस्था को स्वीकार नहीं किया जा सकता और कानून का पालन सभी के लिए अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed