सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   Police and villagers face off again in Chanaut; situation remains tense; work on laying the 36-inch pipeline halted.

चानौत में फिर आमने-सामने पुलिस और ग्रामीण, तनावपूर्ण बने हालात, 36 इंची पाइपलाइन बिछाने का काम रोका

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Wed, 24 Jun 2026 03:10 PM IST
Police and villagers face off again in Chanaut; situation remains tense; work on laying the 36-inch pipeline halted.
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी। हांसी क्षेत्र के चानौत गांव में पानी को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर उग्र हो गया है। प्रशासन द्वारा सोमवार को 36 इंची मुख्य पेयजल पाइपलाइन को दोबारा बिछाने का कार्य शुरू किए जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने आ गए, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। ग्रामीणों के बढ़ते विरोध और माहौल की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन को फिलहाल पाइपलाइन बिछाने का कार्य रोकना पड़ा। मौके पर मौजूद डीएसपी रविंद्र सांगवान ने पुलिस बल को पीछे हटने के निर्देश दिए। वहीं लाइन बिछाने के कार्य के लिए बिजली निगम के एसडीओ मोहनलाल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। एहतियात के तौर पर अन्य जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक चानौत गांव को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की स्थायी व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक वे किसी भी हालत में इस पाइपलाइन को दोबारा नहीं बिछाने देंगे। ग्रामीण मौके पर डटे हुए हैं और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा है कि अगर 36 इंची पाइपलाइन मे टी लगाकर हमें पानी देने पर एतराज है तो इस लाइन को 42 इंची किया जाए ताकि हमें पानी मिल सके। ----------- पुलिस बल तैनात, प्रशासन सतर्क मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए सतर्कता बरत रहा है। फिलहाल पाइपलाइन बिछाने का काम रोक दिया गया है, लेकिन ग्रामीणों के रुख को देखते हुए विवाद के जल्द सुलझने के आसार कम नजर आ रहे हैं। प्रशासन ने गांव के लिए भाखड़ा नहर से आठ कीलोमीटर लाइन बिछाने के लिए प्रस्ताव दिया है जिस पर ग्रामीण तैयार नहीं है। ग्रामीण 36 इंची पाइपलाइन से ही पानी लेने के लिए अड़े हुए हैं। ---------- यह है पानी का पूरा विवाद चानौत गांव में पिछले कई सप्ताह से पेयजल संकट और पाइपलाइन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी मुद्दे को लेकर बीते 39 दिनों से धरना चल रहा है। हांसी शहर को सप्लाई देने के लिए बिछाई जा रही 36 इंची पाइपलाइन को उखाड़ दिया गया था। जिसके बाद कई लोगों पर मामला दर्ज किया गया था। ग्रामीणों की मांग थी कि इस लाइन में टी लगाकर उन्हें पानी दिया जाए। ग्रामीणों ने धरने के साथ आमरण अनशन शुरू कर दिया था। इसमें कई बुजुर्ग लोग थे जिनकी तबीयत बिगड़ रही थी। प्रशासन ने कहा था अगर किसी बुजुर्ग की मौत हुई तो कमेटी पर हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा। इसी बीच टी लगवाने की स्वीकृति देने की बात धरनास्थल पर कही गई और ग्रामीणों ने 36 इंची पाइपलाइन में टी लगा दी। ग्रामीणों ने इसका खूब जश्न मनाया और आमरण अनशन भी खत्म कर दिया। अगले ही दिन जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन ने कहा कि टी लगाने की स्वीकृति नहीं दी गई है और जिन्होंने ये काम किया है उन पर केस दर्ज किया जाएगा। इसके बाद रात को भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और टी को उखाड़ दिया गया। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई और पुलिस ने मंगलवान को छह नामजद सहित 1500 लोगों पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Bihar News: Vaishali में मोहर्रम पर जबरदस्त बवाल! SHO समेत 4 को पीटा, Police से DJ भी छीनकर ले गए

24 Jun 2026

लोनी के चिरोड़ी गांव में स्टेशनरी दुकान में भीषण आग, लाखों के सामान जलकर राख

24 Jun 2026

Durg-Bhilai News: अवैध गुटखा फैक्टरी का पर्दाफाश, वॉशिंग पाउडर बनाने के लिए किराए पर लिया था गोदाम

24 Jun 2026

अमरनाथ यात्रा से पहले पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे पर सड़की पुल होगा शुरू

Ujjain News: बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार, त्रिपुंड-त्रिशूल और रजत मुकुट में दिए दिव्य दर्शन

24 Jun 2026
विज्ञापन

खेल उपलब्धियों के साथ समाज के प्रति भी जिम्मेदारी निभा रहे हाथरस के ज्ञानेंद्र यादव

24 Jun 2026

कानपुर: अंतिम बड़े मंगल पर मंदिरों में उमड़ी आस्था

24 Jun 2026
विज्ञापन

कानपुर: बलिदानी शैलेंद्र कुमार की प्रतिमा का हुआ अनावरण

24 Jun 2026

कानपुर: विजयनगर और बर्रा सात मेट्रो स्टेशनों के प्लेटफॉर्म की ढलाई का कार्य पूरा

24 Jun 2026

Leh-Ladakh: नीतियों के विरोध में लद्दाख बंद, कारगिल में दिखा व्यापक समर्थन

24 Jun 2026

Jammu Kashmir: 25 जून को सजेगा बाबा चामलियाल मेला, तैयारियां पूरी

24 Jun 2026

Samba: सांबा के रेहियन बिजली घर में लगी आग, कई गांव अंधेरे में डूबे

24 Jun 2026

Jammu: पुरमंडल में बिजली व्यवस्था पर फूटा लोगों का गुस्सा

24 Jun 2026

Samba: किसानों के खेतों की सुरक्षा को नई तकनीक, सोलर फेंसिंग से मिलेगा संरक्षण

24 Jun 2026

Samba: सैनिक बोर्ड सांबा का स्थापना दिवस, ESM रैली में जुटे पूर्व सैनिक

24 Jun 2026

Meerut: माहेश्वरी मित्र मंडल ने धूमधाम से मनाया शिव आराधना महोत्सव

23 Jun 2026

कानपुर: अग्निशमन विभाग को कई कोचिंग सेंटरों में मिलीं खामियां

23 Jun 2026

Video: हल्द्वानी हीरानगर स्थित केवीएम स्कूल में लगी भीषण आग

23 Jun 2026

Video: पालिकाध्यक्ष के आश्वासन पर माने सभासद, धरना समाप्त

23 Jun 2026

कानपुर: केडीए ने काकादेव के 22 कोचिंग सेंटर सहित 32 व्यावसायिक भवन सील किए

23 Jun 2026

फिरोजाबाद में हाईटेंशन लाइन के करंट से दो भाइयों की मौत

23 Jun 2026

Rishikesh: कोतवाली से 100 मीटर दूर मेडिकल स्टोर में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

23 Jun 2026

नरवाना में केश कला बोर्ड के चेयरमैन यशपाल ठाकुर का स्वागत,

23 Jun 2026

कानपुर: हाईवे पर टट्टर में घुसी एसडीएम लिखी अनियंत्रित बोलेरो

23 Jun 2026

VIDEO: लखनऊ में निकला शाही मेंहदी का जुलूस, हजरत कासिम की शहादत की याद में उमड़े अजादार

23 Jun 2026

बालू-माैरंग के ओवरलोड वाहनों की ढाल बनी पुलिस, वीडियो बना रहे युवक से छीना मोबाइल

23 Jun 2026

VIDEO: लखनऊ में ज्वेलर्स को गोली मारकर लूट, गोली की आवाज से मचा हड़कंप

23 Jun 2026

भूमि पर कब्जे के विवाद में भाई की हत्या, दो भाइयों समेत चार के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज

23 Jun 2026

चार-पांच दिन में प्रदेश पहुंचेगा मानसून, जानिए कानपुर में कब होगी बारिश

23 Jun 2026

अमरनाथ यात्रा: 30वीं बार भंडारे की तैयारी, कठुआ में भव्य स्वागत

23 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed