सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Police and villagers face off again in Chanaut; situation tense; work on laying the 36-inch pipeline halted

Haryana: चानौत में फिर आमने-सामने पुलिस और ग्रामीण, तनावपूर्ण बने हालात; 36 इंची पाइपलाइन बिछाने का काम रोका

संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 24 Jun 2026 02:43 PM IST
विज्ञापन
सार

चानौत गांव में पिछले कई सप्ताह से पेयजल संकट और पाइपलाइन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी मुद्दे को लेकर बीते 39 दिनों से धरना चल रहा है। हांसी शहर को सप्लाई देने के लिए बिछाई जा रही 36 इंची पाइपलाइन को उखाड़ दिया गया था।

Police and villagers face off again in Chanaut; situation tense; work on laying the 36-inch pipeline halted
चानौत गांव में जल विवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हांसी क्षेत्र के चानौत गांव में पानी को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर उग्र हो गया है। प्रशासन द्वारा सोमवार को 36 इंची मुख्य पेयजल पाइपलाइन को दोबारा बिछाने का कार्य शुरू किए जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने आ गए, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। ग्रामीणों के बढ़ते विरोध और माहौल की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन को फिलहाल पाइपलाइन बिछाने का कार्य रोकना पड़ा। मौके पर मौजूद डीएसपी रविंद्र सांगवान ने पुलिस बल को पीछे हटने के निर्देश दिए। वहीं लाइन बिछाने के कार्य के लिए बिजली निगम के एसडीओ मोहनलाल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। एहतियात के तौर पर अन्य जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है।



ग्रामीणों का कहना है कि जब तक चानौत गांव को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की स्थायी व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक वे किसी भी हालत में इस पाइपलाइन को दोबारा नहीं बिछाने देंगे। ग्रामीण मौके पर डटे हुए हैं और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा है कि अगर 36 इंची पाइपलाइन मे टी लगाकर हमें पानी देने पर एतराज है तो इस लाइन को 42 इंची किया जाए ताकि हमें पानी मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस बल तैनात, प्रशासन सतर्क
मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए सतर्कता बरत रहा है। फिलहाल पाइपलाइन बिछाने का काम रोक दिया गया है, लेकिन ग्रामीणों के रुख को देखते हुए विवाद के जल्द सुलझने के आसार कम नजर आ रहे हैं। प्रशासन ने गांव के लिए भाखड़ा नहर से आठ किलोमीटर लाइन बिछाने के लिए प्रस्ताव दिया है जिस पर ग्रामीण तैयार नहीं है। ग्रामीण 36 इंची पाइपलाइन से ही पानी लेने के लिए अड़े हुए हैं। 
विज्ञापन




यह है पानी का पूरा विवाद
चानौत गांव में पिछले कई सप्ताह से पेयजल संकट और पाइपलाइन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी मुद्दे को लेकर बीते 39 दिनों से धरना चल रहा है। हांसी शहर को सप्लाई देने के लिए बिछाई जा रही 36 इंची पाइपलाइन को उखाड़ दिया गया था। जिसके बाद कई लोगों पर मामला दर्ज किया गया था। ग्रामीणों की मांग थी कि इस लाइन में टी लगाकर उन्हें पानी दिया जाए। ग्रामीणों ने धरने के साथ आमरण अनशन शुरू कर दिया था। इसमें कई बुजुर्ग लोग थे जिनकी तबीयत बिगड़ रही थी। प्रशासन ने कहा था अगर किसी बुजुर्ग की मौत हुई तो कमेटी पर हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा। 

इसी बीच टी लगवाने की स्वीकृति देने की बात धरनास्थल पर कही गई और ग्रामीणों ने 36 इंची पाइपलाइन में टी लगा दी। ग्रामीणों ने इसका खूब जश्न मनाया और आमरण अनशन भी खत्म कर दिया। अगले ही दिन जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन ने कहा कि टी लगाने की स्वीकृति नहीं दी गई है और जिन्होंने ये काम किया है उन पर केस दर्ज किया जाएगा। इसके बाद रात को भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और टी को उखाड़ दिया गया। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई और पुलिस ने मंगलवार को छह नामजद सहित 1500 लोगों पर मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed