{"_id":"6a3b9e8f57dd021f6101edc3","slug":"video-uproar-over-water-in-chanaut-villagers-threaten-to-seek-euthanasia-hansi-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानी को लेकर चानौत में बवाल, ग्रामीणों ने दी इच्छा मृत्यु मांगने की चेतावनी : हांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी को लेकर चानौत में बवाल, ग्रामीणों ने दी इच्छा मृत्यु मांगने की चेतावनी : हांसी
संवाद न्यूज एजेंसी
हांसी के गांव चानौत में भाखड़ा जल आपूर्ति से जुड़े टी-कनेक्शन विवाद को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन लगातार जारी है। ग्रामीणों ने पूरे गांव में जंजीरों में बंधकर मार्च निकाला और खुद को आज़ाद देश में गुलाम नागरिक बताते हुए सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। गांव लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहा है। ग्रामीणों ने कहा जब तक शहरी पाइपलाइन की टी से पानी नहीं, तब तक चैन नहीं। सरकार ने यह टी लगवाई। उनका आरोप है कि गांव को पानी देने के बजाय हांसी के विधायक विनोद भयाना ने यह टी हटवाने के लिए ग्रामीणों पर लाठीचार्ज किया गया और मुकदमे दर्ज किए गए।
अनूप चानौत ने घोषणा की कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो वे राष्ट्रपति के नाम इच्छामृत्यु की मांग संबंधी ज्ञापन भेजेंगे। खाप जल्द ही हांसी में जवाब देकर कहेगी हांसी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विधायक विनोद भयाना की नो-एंट्री को लेकर अभियान चलाया जाएगा। ग्रामीणों का दावा है कि उनके गांव में पहले से ही विधायक की नो-एंट्री लागू है। पानी के लिए इतना बड़ा षड्यंत्र क्यों रचा जा रहा है। हम गांवों के लोग पानी ही तो मांग रहे है।
धरना स्थल पर पहुंचे सोमेश पंडित ने दावा किया कि उन्हें सरकार की ओर से आमरण अनशन समाप्त करवाने और टी-कनेक्शन लगवाने के लिए आगे किया गया था। लेकिन हांसी के विधायक विनोद भयाना ने यह टी हटवाने के लिए पूरा षड्यंत्र रचा गया है। उन्होंने दावा किया कि उनके साथ भी अन्याय हुआ है और अब वह ग्रामीणों के साथ खड़े हैं। मेरे को तो अधिकारियों ने कहा था कि आप यह मामला शांत करवा दो। बस इसी मकसद से मैं यहां आया था। मेरे को पता नहीं टी कहा से आई है।
उन्होंने कहा कि यदि इस आंदोलन में उन्हें बलिदान भी देना पड़ा तो वह पीछे नहीं हटेंगे। सोमेश ने आरोप लगाया कि जिस उद्देश्य से उन्हें चानौत भेजा गया था, उसी मामले में बाद में कार्रवाई कर दी गई। जिन अधिकारियों ने उन्हें यहां भेजा था, उन्हें भी जवाब देना होगा। धरना स्थल पर बोलते हुए सोमेश पंडित ने आरोप लगाया कि टी-कनेक्शन उखाड़ने और आंदोलन के दौरान महिलाओं पर लाठीचार्ज करवाने के पीछे हांसी के विधायक विनोद भयाना की भूमिका रही है। उनका दावा है कि विधायक नहीं चाहते कि चानौत गांव को इस लाइन के माध्यम से पानी मिले। आपको बता दे कि मनीषा हत्या कांड में सरकार के साथ आपसी बातचीत में सोमेश की अहम भूमिका थी।
धरना कमेटी प्रमुख अनूप चानौत ने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान महिलाओं को चोटें पहुंचीं, पहले टी-कनेक्शन लगाया गया और बाद में उसे हटाकर ग्रामीणों पर केस दर्ज कर दिए गए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के साथ अन्याय हुआ है और उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों ने हांसी पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रदर्शनकारियों को कथित तौर पर शरारती तत्व कहे जाने पर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपने पानी के अधिकार की मांग कर रहे हैं। पहले लाठी चार्ज किया ओर फिर केश दर्ज किया गया। हालांकि उन्होंने एसपी के पद का सम्मान करते हुए इस टिप्पणी को गलत बताया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि टी-कनेक्शन सरकार की जानकारी में लगाया गया था, लेकिन बाद में उसे हटाकर गांव के लोगों के साथ धोखा किया गया। ग्रामीणों ने साफ कहा है कि जब तक पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
कांग्रेस नेता तेलूराम जांगड़ा ने कहा कि पानी लोगों की बुनियादी जरूरत है और चानौत के ग्रामीण लंबे समय से अपनी मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में सरकार और प्रशासन को विवाद को बढ़ाने के बजाय बातचीत के जरिए समाधान निकालना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यदि गांव में पानी की वास्तविक समस्या है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाना चाहिए। जांगड़ा ने आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर विधायक विनोद भयाना मामले को खींच रहे है। जबकि ध्यान ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराने पर होना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।