{"_id":"69b1c5caeb3106303207ad90","slug":"lok-adalat-on-14th-responsibilities-of-bench-fixed-hisar-news-c-21-hsr1020-826957-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: लोक अदालत 14 को, बेंच की जिम्मेदारियां निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: लोक अदालत 14 को, बेंच की जिम्मेदारियां निर्धारित
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के निर्देशानुसार 14 मार्च को न्यायिक परिसर हिसार, हांसी, नारनौंद और बरवाला में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत में लंबित मामलों के त्वरित और आपसी सहमति से निपटारे के लिए विभिन्न बेंचों का गठन कर उनकी जिम्मेदारियां निर्धारित कर दी गई हैं।
यह जानकारी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अशोक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि हिसार, हांसी, नारनौंद और बरवाला में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल नौ बेंच विभिन्न प्रकार के सिविल और आपराधिक मामलों की सुनवाई करेंगी। इन बेंचों के माध्यम से लंबित मामलों का आपसी सहमति से समाधान कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बेंच संख्या एक पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. गगनदीप मित्तल, बेंच संख्या दो पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मधुलिका, बेंच संख्या तीन पर प्रधान जिला न्यायाधीश (पारिवारिक न्यायालय) डॉ. परमिंदर कौर, बेंच संख्या चार पर सिविल जज अनुराधा, बेंच संख्या पांच पर जेएमआईसी हर्षा शर्मा तथा बेंच संख्या छह पर जेएमआईसी आयुष हिसार में मामलों की सुनवाई करेंगे।
इसी प्रकार बेंच संख्या सात पर अतिरिक्त सिविल जज आशुतोष हांसी में, बेंच संख्या आठ पर पीयूष गखड़ नारनौंद में तथा बेंच संख्या नौ पर जेएमआईसी सुनील कुमार बरवाला में सिविल और आपराधिक मामलों का निपटारा करेंगे। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत में पहुंचकर अपने लंबित मामलों का सौहार्दपूर्ण और शीघ्र समाधान करवाएं, ताकि समय और धन दोनों की बचत हो सके।
Trending Videos