Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Savitri Jindal will flag off the superfast train from Hisar to Indore from today at 12:30 pm.
{"_id":"69b259ef8212c02ee10aa6df","slug":"video-savitri-jindal-will-flag-off-the-superfast-train-from-hisar-to-indore-from-today-at-1230-pm-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार से इंदौर से सुपर फास्ट ट्रेन शुरू ,12.30 बजे सावित्री जिंदल दिखाएंगी हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार से इंदौर से सुपर फास्ट ट्रेन शुरू ,12.30 बजे सावित्री जिंदल दिखाएंगी हरी झंडी
हिसार से इंदौर के लिए पहली सुपरफास्ट ट्रेन 12 मार्च को हिसार स्टेशन से रवाना हुई। वीरवार को हिसार स्टेशन से रवाना होने वाली इस ट्रेन को विधायक सावित्री जिंदल इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना की।
दिल्ली–इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन हिसार से दोपहर 1.20 बजे रवाना होगी। हिसार के यात्रियों को मथुरा के लिए भी सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध हो जाएगी। हिसार से यह पहली ट्रेन होगी जो हिसार–हांसी–महम–रोहतक होते हुए दिल्ली जाएगी।
ट्रेन संख्या 20957 (इंदौर–नई दिल्ली एक्सप्रेस) बुधवार 11 मार्च को इंदौर से शाम 4.45 बजे रवाना हुई। जो दिल्ली सफदरजंग, शकूरबस्ती, रोहतक, महम और हांसी होते हुए सुबह करीब 9:20 बजे हिसार पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 20958 (नई दिल्ली–इंदौर एक्सप्रेस) 12 मार्च दोपहर 1.20 पर हिसार प्रस्थान कर दिल्ली सफदरजंग के रास्ते इंदौर के लिए रवाना होगी।
ट्रेन संख्या 20957 प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को शाम 4:45 बजे इंदौर से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 4:52 बजे दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद शकूरबस्ती और रोहतक होते हुए सुबह 9:20 बजे हिसार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 20958 हिसार से इंदौर के लिए प्रत्येक सोमवार, वीरवार और शनिवार को चलाई जाएगी। यह ट्रेन दोपहर 1:20 बजे हिसार से रवाना होकर शाम 6:15 बजे दिल्ली सफदरजंग स्टेशन पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 6:45 बजे इंदौर पहुंचेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।