{"_id":"69bd8a4d16853d13f405ab6c","slug":"loot-of-discounts-clothes-tore-in-the-rush-for-cheap-shirts-when-the-crowd-surged-the-shopkeeper-closed-the-shutter-and-ran-away-there-was-a-sale-of-12-shirts-for-1000-rupees-and-4-jeans-for-the-same-amount-hisar-news-c-21-hsr1020-832799-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: छूट की लूट...सस्ती शर्ट के चक्कर में फट गए कपड़े, उमड़ा हुजूम तो शटर गिराकर भागा दुकानदार, 1000 रुपये में 12 शर्ट और इतनी ही राशि में 4 जींस की लगी थी सेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: छूट की लूट...सस्ती शर्ट के चक्कर में फट गए कपड़े, उमड़ा हुजूम तो शटर गिराकर भागा दुकानदार, 1000 रुपये में 12 शर्ट और इतनी ही राशि में 4 जींस की लगी थी सेल
विज्ञापन
ग्रोवर मार्केट में हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
विज्ञापन
हिसार। ग्रोवर मार्केट स्थित एक कपड़ा शॉप पर शुक्रवार दोपहर कम दाम में कपड़े खरीदने की चाह में जुटी भीड़ बेकाबू हो गई। बाउंसर और स्टाफ मूकदर्शक बनकर रह गए। 1000 रुपये में 12 शर्ट लेने के लिए भारी भीड़ उमड़ी तो धक्का-मुक्की में लोगों के कपड़े भी फट गए। इस बीच छूट का फायदा उठाने पहुंचे कुछ लोग जींस और शर्ट और जींस उठाकर चलते बने। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दुकान मालिक शटर गिराकर भागना पड़ा। स्टाफ सदस्य दुकान के अंदर ही कैद हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को खदेड़ कर दुकान परिसर खाली करवाया।
दुकान संचालक पुष्पेंद्र ने बताया कि वह कई सालों से कपड़ा कारोबार कर रहे हैं और समय-समय पर सेल लगाते रहे हैं। बचा स्टॉक निकालने के लिए शुक्रवार को उन्होंने एक हजार रुपये में 12 शर्ट और एक हजार रुपये की चार जींस देने के लिए सेल लगाई थी। इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा कर दिया। वीडियो देखकर सुबह से ही महिलाएं, पुरुष और युवा दुकान पर जमा होने लगे।
दो बाउंसर मौजूद थे लेकिन लोगों की भीड़ बहुत ज्यादा थी। शोर-शराबे के बीच कुछ देर तक वह जैसे-तैसे व्यवस्था संभालते रहे। दोपहर करीब एक बजे लोगों ने काउंटर और स्टाफ को पीछे धकेल दिया और बेतरतीब तरीके से माल उठा ले गए। दुकानदार ने कहा कि भविष्य में ऐसी सेल पर बाउंसरों की संख्या बढ़ाई जाएगी ताकि भीड़ नियंत्रित रहे और कोई हंगामा न हो। ईद के कारण भीड़ ज्यादा थी और इस वजह से स्थिति बिगड़ गई।
भीड़ काबू करने पुलिस के छूटे पसीने
घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस की दो जिप्सियां मौके पर पहुंचीं। भीड़ काबू में करने के लिए पुलिस को काफी पसीना बहाना पड़ा। लगभग आधे घंटे में भीड़ को खदेड़कर स्थिति को नियंत्रित किया जा सका।
Trending Videos