फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Monsoon weak in Haryana for three days Heavy rain likely on July 27 and 28 weather experts say

हरियाणा में अगले तीन दिन तक मानसून कमजोर: 27 व 28 जुलाई को झमाझम बारिश के आसार, मौसम विशेषज्ञ बोले...

Fri, 24 Jul 2026 09:09 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Fri, 24 Jul 2026 09:09 AM IST
सार

पिछले 24 घंटे में महेंद्रगढ़ में 10.5, यमुनानगर में 20, रोहतक में 18 और हिसार के ग्रामीण एरिया में 8 एमएम बारिश दर्ज की गई। हिसार में वीरवार शाम करीब पांच बजे लगभग पांच मिनट हल्की बारिश हुई।

विज्ञापन
Monsoon weak in Haryana for three days Heavy rain likely on July 27 and 28 weather experts say
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर सहित हरियाणा के कई जिलों में वीरवार को मामूली बूंदाबांदी हुई। अगले तीन दिन भी मानसून कमजोर रहेगा लेकिन 27-28 जुलाई को पूरे प्रदेश में भारी बारिश की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मानसूनी टर्फ हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर से होते राजस्थान पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


इसके चलते अगले तीन दिन मानसूनी गतिविधियों में कमी देखने को मिली है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ जम्मू एवं आसपास के क्षेत्रों पर सक्रिय हैं। इसके अलावा ऊपरी परिसंचरण तंत्र दक्षिण पूर्वी राजस्थान व आसपास के क्षेत्र के ऊपर अवस्थित है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से राजस्थान के अधिकतर भागों में आगामी तीन चार दिन अच्छी बारिश की संभावना है लेकिन हरियाणा- दिल्ली-एनसीआर में 27 व 28 जुलाई को जोरदार बारिश की उम्मीद है।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में महेंद्रगढ़ में 10.5, यमुनानगर में 20, रोहतक में 18 और हिसार के ग्रामीण एरिया में 8 एमएम बारिश दर्ज की गई। हिसार में वीरवार शाम करीब पांच बजे लगभग पांच मिनट हल्की बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed