Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Due to lack of sewerage cleaning in Hansi, sewerage overflows in many areas including Railway Station Road and New Subhash Colony.
{"_id":"6a630b1de2684b8731032eda","slug":"video-due-to-lack-of-sewerage-cleaning-in-hansi-sewerage-overflows-in-many-areas-including-railway-station-road-and-new-subhash-colony-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में सिवरेज की सफाई नहीं होने से रेलवे स्टेशन रोड एवं न्यू सुभाष कॉलोनी समेत कई इलाकों में सीवरेज ओवरफ्लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में सिवरेज की सफाई नहीं होने से रेलवे स्टेशन रोड एवं न्यू सुभाष कॉलोनी समेत कई इलाकों में सीवरेज ओवरफ्लो
जिला बनने के बाद हांसी के लोगों को विकास की नई उम्मीदें थीं, लेकिन शहर में सीवरेज व्यवस्था अब भी बदहाल नजर आ रही है। नियमित सफाई नहीं होने से रेलवे स्टेशन रोड एवं न्यू सुभाष कॉलोनी समेत कई इलाकों में सीवरेज ओवरफ्लो हो रहे हैं और गंदा पानी सड़कों पर जमा है। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी के साथ-साथ बीमारियों का खतरा भी सताने लगा है। लोगों ने आज इसका विरोध भी किया। बदबू के कारण आसपास के लोगों का रहना मुश्किल हो गया है।बीमारियां फैलने की आशंका भी बनी हुई है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जल्द समाधान होगा।
ये तस्वीरें हांसी में जिला उपायुक्त राहुल नरवाल के सरकारी आवास के मार्ग और न्यू सुभाष कॉलोनी की हैं। यहां लंबे समय से सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर जमा है। यह शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल है, जहां से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। सड़क पर फैले गंदे पानी के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हांसी शहर में सीवरेज की सफाई नहीं होने से आमजन परेशान हैं। शहर के कई क्षेत्रों में सीवर ओवरफ्लो होकर गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला बनने के बाद विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद थी, लेकिन आठ महीने बीतने के बावजूद सीवरेज की समस्या और गंभीर हो गई है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है, लेकिन अब बिना बारिश के भी गंदा पानी सड़कों पर जमा रहने लगा है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
न्यू सुभाष कॉलोनी निवासी अनिल ने बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले करीब दो वर्षों से सीवरेज जाम और गंदे पानी की समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कई बार जनस्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ।
प्रदीप का कहना है कि सीवर का गंदा पानी सड़कों पर जमा रहता है, जिससे लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। बदबू और गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कॉलोनीवासी सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
स्थानीय निवासी बलवान सिंह ने बताया कि पिछले करीब दो वर्षों से सीवरेज जाम की समस्या से लोग लगातार परेशान हैं। कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके है लेकिन आज तक समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रवासी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजीव त्यागी ने कहा कि सीवरेज की समस्या के समाधान के लिए विभाग की टीम लगातार काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रभावित क्षेत्रों में जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। लेकिन स्थाई समाधान होगा कब ये कोई सुनिश्चित नहीं करता है। जल्द ठीक करवाने की रटी रटाई बात जरूर अधिकारी करते है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और जनस्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि शहर के सीवरेज की नियमित सफाई कराई जाए और ओवरफ्लो की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। जमीनी स्तर पर समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है। ऐसे में लोगों की नजर अब इस बात पर है कि विभाग का यह आश्वासन कब तक हकीकत में बदलता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।