Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Indefinite sit-in protest over water supply continues in Hansi's posh Sector-5; Congress leader Rahul Makkar extends support.
{"_id":"6a6312ecf2d9bc8ffb04b97b","slug":"video-indefinite-sit-in-protest-over-water-supply-continues-in-hansis-posh-sector-5-congress-leader-rahul-makkar-extends-support-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी के पॉश सेक्टर-5 में पानी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना जारी, कांग्रेस नेता राहुल मक्कड़ ने दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी के पॉश सेक्टर-5 में पानी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना जारी, कांग्रेस नेता राहुल मक्कड़ ने दिया समर्थन
शहर के पॉश सेक्टर-5 में वर्षों से पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों का अनिश्चितकालीन धरना लगातार जारी है। चौथे दिन धरने को समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल मक्कड़ ने सेक्टरवासियों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि लोगों को उनके घरों तक नियमित पेयजल उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
कांग्रेस नेता राहुल मक्कड़ ने भाजपा विधायक विनोद भयाना पर आरोप लगाते हुए कहा कि सेक्टर-5 के लोगों को जानबूझकर पानी नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि विधायक चाहते हैं कि लोग अपने मकान बेचकर यहां से चले जाएं और उनकी उनके द्वारा विकसित की गई कॉलोनियों में जाकर बसें।
उन्होंने कहा कि जनता को पानी जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। यदि लोगों की इस बुनियादी समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में जनता लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी।
धरने पर बैठे सेक्टर प्रधान शशिकांत यादव का कहना है कि वे वर्षों से नियमित पेयजल आपूर्ति की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। उनका कहना है कि जब तक सेक्टर में नियमित पानी की व्यवस्था नहीं होती, तब तक उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।