सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nada fire accident: Woman's body handed over to family after post-mortem, son's treatment continues

नाड़ा आग हादसा : पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंपा, बेटे का उपचार जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Nada fire accident: Woman's body handed over to family after post-mortem, son's treatment continues
विज्ञापन
नारनौंद। गांव नाड़ा में बुधवार सुबह हुए दर्दनाक आग हादसे में 65 वर्षीय बिमला की मौत हो गई। वीरवार को पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं हादसे में गंभीर रूप से झुलसे उसके बेटे नवनीत का उपचार पीजीआई रोहतक में जारी है। पुलिस ने नवनीत के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी।
Trending Videos

बुधवार सुबह करीब 6 बजे गांव नाड़ा स्थित एक घर में अचानक आग लग गई। उस समय बिमला कमरे में चारपाई पर लेटी थीं। आग तेजी से फैल गई और वह इसकी चपेट में आ गईं। उन्हें बचाने के प्रयास में उनका बेटा नवनीत गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को पहले जींद के नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मिर्चपुर चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर खेताराम ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed