{"_id":"6983215e90f13af5210190a2","slug":"rao-narendra-singh-said-if-bjp-confident-about-performance-then-should-conduct-elections-using-ballot-papers-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह बोले- भाजपा को अपने कार्यों पर घमंड है तो मतपत्र से चुनाव कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह बोले- भाजपा को अपने कार्यों पर घमंड है तो मतपत्र से चुनाव कराएं
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 04 Feb 2026 04:07 PM IST
विज्ञापन
सार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा कि अनुशासन के बिना कोई पार्टी, कोई घर कोई संस्था नहीं चल सकता। हमने कांग्रेस ने अनुशासन की शुरुआत की है। हरियाणा में अनुशासनहीनता करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि अगर भाजपा को अपने कार्यों पर घमंड है तो मतपत्र से चुनाव कराएं। वह दिन दूर नहीं जब पार्टियां चुनाव का बहिष्कार शुरू कर देंगी। अगर निष्पक्ष चुनाव नहीं होंगे तो क्या फायदा होगा। देश में गृहयुद्ध हो जाएगा। दूसरे देशों की तरह से लोग सड़कों पर आ जाएंगे। कांग्रेस के समय भी ईवीएम थी लेकिन कभी किसी को शक नहीं था। अगर कांग्रेस गड़बड़ी करती तो भाजपा कभी सत्ता में नहीं आ पाती। किस तरह से वोट चोरी की गई उसका साफ उदाहरण हमारे सामने हैं। निश्चित तौर पर हरियाणा के चुनाव में गड़बड़ी हुई है।
Trending Videos
हिसार में सेक्टर 13 में मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा कि एक साजिश के तहत महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून को खत्म किया जा रहा है। गरीबों को रोजगार की गारंटी को छीना जा रहा है। महात्मा गांधी के नाम पर बने इस कानून को केंद्र सरकार ने बदल दिया। इसे पूरी तरह से प्रदेश पर थौंपने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बंगाल प्रदेश के चुनाव में गठबंधन को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष फैसला लेंगे। मेरी निजी राय है कि सभी को मिलकर लड़ना चाहिए। एकजुट होकर भाजपा को हराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
राव नरेंद्र ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करा कर हरियाणा को एसवाईएल का पानी दिलाना चाहिए। केंद्र में भाजपा की सरकार है तथा हरियाणा में भी भाजपा की सरकार है। ऐसे में भाजपा को इसका समाधान कराना चाहिए। एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि बृजलाल ग्रामीण जिला अध्यक्ष हैं। सभी को यह मानना चाहिए, जिला के कार्यक्रम में सभी को हिस्सा लेना चाहिए।
इस बजट में किसी भी वर्ग के लिए कोई योजना नहीं है। पिछले साल के बजट में काफी योजनाएं थी ,जिन पर अब तक काम नहीं हो सका। लच्छेदार बातों से अच्छा बजट नहीं बनता। आम लोगों को फायदा पहुंचाने वाली अच्छी योजनाओं से अच्छा बजट बनता है।यह पूरी तरह नीरस बजट है। जिससे हर वर्ग को गहरी निराशा मिली है।
इसी माह नियुक्त होंगे ब्लॉक अध्यक्ष
संगठन सृजन में सभी जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जा चुके हैं। संगठन के हिसाब से 33 जिलों में से 26 की कार्यकारिणी भी बन चुकी है। खंड स्तर पर कार्यकारिणी व पदाधिकारी बना रहे हैं। इसी माह ब्लाक अध्यक्ष बनाएंगे। करीब 11 साल बाद प्रदेश में जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करने वालों को सहन नहीं किया जाएगा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा कि अनुशासन के बिना कोई पार्टी, कोई घर कोई संस्था नहीं चल सकता। हमने कांग्रेस ने अनुशासन की शुरुआत की है। हरियाणा में अनुशासनहीनता करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। विधानसभा- लोकसभा चुनाव को लेकर अगर किसी नेता को कोई दिक्कत है तो वह पार्टी में आकर अपनी बात रखें। मीडिया में जाकर पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करने वालों को सहन नहीं किया जाएगा।
