सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Saffron lover, please come to my country...

Hisar News: केसरिया बालम पधारो म्हारे देश...

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 23 Feb 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Saffron lover, please come to my country...
कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देते कलाकार। स्रोत : आयोजक - फोटो : 1
विज्ञापन
सिवानी मंडी। गांव बड़वा में शनिवार रात शिव गोरख सेवा समिति के तत्वावधान में डफ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान और आसपास के गांवों की टीमों ने डफ, चंग और बांसुरी की मधुर तानों से उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रतियोगिता में राजस्थान की चंगौई टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि बाय की टीम दूसरे स्थान पर रही। राजस्थानी कलाकारों ने देखण चालो ए गांम में नई बिनणी आई ए और केसरिया बालम पधारो म्हारे देश जैसे गीतों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
Trending Videos

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पार्षद मुकेश डालमियां और सरपंच प्रतिनिधि धोलूराम धतरवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। निर्णायक की भूमिका में मा. महेंद्र गहलोत, मा. कृष्ण बसौड़ और दीपू जांगड़ा रहे। मुकेश डालमियां ने कहा कि बड़वा न केवल धर्म नगरी के रूप में जाना जाता है, बल्कि यह राजस्थानी संस्कृति के संरक्षण में भी अहम योगदान देता है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का आयोजन हर साल होली से पूर्व उत्साह बढ़ाने वाला अनुभव होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा उद्योगपति अमित लोहिया ने कहा कि बड़वा गांव ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी पुरानी सभ्यताओं और सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखता है। उन्होंने आयोजनकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी भी अपनी संस्कृति और परंपराओं को समझ सके और उसका अनुभव कर सके। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन रमेश वर्मा, अशोक सिंह, नत्थूराम नौखवाल, विरेंद्र, जय सिंह छापौला, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed