{"_id":"699bf74ef06a7017710692e0","slug":"video-deepender-hooda-slams-bjp-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: काले धन के मैनेजमेंट से बनी हरियाणा में भाजपा की सरकार : दीपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: काले धन के मैनेजमेंट से बनी हरियाणा में भाजपा की सरकार : दीपेंद्र हुड्डा
अनाज मंडी में कांग्रेस के नवनिर्मित कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर आयोजित समारोह में पहुंचे रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा पहुंचे, हिसार सांसद जयप्रकाश, सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने भाजपा पर जुबानी हमले बोले। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार राजनीतिक बेईमानी, साम-दाम-दंड-भेद और भ्रष्टाचार से अर्जित काले धन के मैनेजमेंट के दम पर बनी है। जो सरकार जनभावना से नहीं, बल्कि मैनेजमेंट से बनती है। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश में बदलाव की लहर थी। ओपिनियन पोल और पोस्टल बैलेट में कांग्रेस आगे थी, लेकिन अंतिम नतीजों में बदलाव ने कई सवाल खड़े किए।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की ‘बी टीम’ के रूप में कुछ दलों ने कांग्रेस को रोकने का प्रयास किया, लेकिन अब सच्चाई जनता के सामने है। उन्होंने कहा कि बड़े प्रोजेक्ट जैसे इंटरनेशनल एयरपोर्ट, रेल कोच फैक्ट्री और रक्षा विश्वविद्यालय हरियाणा से बाहर चले गए। युवाओं को रोजगार के लिए भटकना पड़ रहा है। चुनाव के समय 3100 रुपये प्रति क्विंटल भाव देने की बात करने वाली सरकार धान, बाजरा और नरमा पर भी एमएसपी सुनिश्चित नहीं कर पाई। बारिश से फसल खराब होने पर घोषित 6 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजे को उन्होंने अपर्याप्त बताया। बाढ़ में लाखों किसानों का पंजीकरण होने के बावजूद बहुत कम किसानों को मुआवजा मिला। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पहले हरियाणा को अपराध मुक्त और विकास में अग्रणी बनाने पर ध्यान देना चाहिए। नारनौंद हलके ने 52 साल का राजनीतिक रिकॉर्ड तोड़कर कांग्रेस को मजबूत किया है और इस विश्वास को बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।