सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Saffron lover, please come to my country...

Hisar News: हेलीकॉप्टर पिचकारी से उत्साह को मिलेगी उड़ान

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 23 Feb 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Saffron lover, please come to my country...
हिसार। बाजार में सबसे अ​धिक बिक रही हेलीकॉप्टर व मछली पिचकारी।
विज्ञापन
हिसार। रंगों का पर्व होली 4 मार्च को मनाया जाएगा। ऐसे में बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। रंग-गुलाल और अबीर के साथ इस बार हेलीकॉप्टर पिचकारी बच्चों के उत्साह को नई उड़ान दे रही है। पुरानी सब्जी मंडी और राजगुरु मार्केट सहित शहर के विभिन्न बाजारों में इसकी खास मांग देखी जा रही है।
Trending Videos


दुकानदारों के अनुसार हेलीकॉप्टर डिजाइन की पिचकारी बच्चों की पहली पसंद बनी हुई है। इसके अलावा मछली, डमरू, फरसा, मुर्गा और स्टार आकार की पिचकारियां भी आकर्षण का केंद्र हैं। पिचकारियां 10 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक उपलब्ध हैं जिससे हर वर्ग के लोग पसंद के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टू-इन-वन कलर, रंगीन गिलास और विभिन्न प्रकार के मास्क की बिक्री भी बढ़ी है। इस बार बाजार में स्वदेशी उत्पादों की भरमार है, जबकि चाइनीज आइटम लगभग गायब हैं। त्योहार नजदीक आते ही बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है।
25 रुपये में बिकने वाले गिलास की भी खूब मांग
पुरानी सब्जी मंडी में रंग-गुलाल के थोक विक्रेता विजय कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राहक और छोटे दुकानदार थोक में रंगश्रगुलाल व पिचकारी खरीदने पहुंच रहे हैं। सोमवार से बिक्री और तेज होने की उम्मीद है। उनका दावा है जिले में होली पर करीब 20 करोड़ का कारोबार होगा। उन्होंने कहा कि आम शहरी ग्राहक आमतौर पर त्योहार से एक-दो दिन पहले खरीदारी करते हैं। दुकानदार हरिकिशन के अनुसार हेलीकॉप्टर और मछली डिजाइन की पिचकारी बच्चों व बड़ों की पसंद बनी हुई है। छोटी पिचकारी 150 रुपये और बड़ी 250 रुपये में बिक रही है। 25 रुपये में ऐसा गिलास भी उपलब्ध है जिसमें रंग डालने की जरूरत नहीं होती। पानी भरते ही रंगीन यह हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed