{"_id":"699bfca558e1aaebf60f8f05","slug":"video-two-day-wrestling-competition-organised-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: स्पोटर्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से दो दिवसीय कुश्ती दंगल का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: स्पोटर्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से दो दिवसीय कुश्ती दंगल का आयोजन
स्पोटर्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित दो दिवसीय कुश्ती दंगल में देशभर के करीब 350 खिलाड़ी पहुंचे। प्रतियोगिता में 53 से लेकर 77 किलोग्राम भारवर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। तीन अलग अलग श्रेणियाें विजेताओं को 71 हजार,51 हजार,31 हजार तथा 11 हजार के पुरस्कार दिए जाएंगे। आईआईएस योद्धा में 62 प्लस, 74 प्लस,77 प्लस के मुकाबले कराए जाएंगे।
दंगल चैंपियनशिप चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गिरी सेंटर में शहीद मदनलाल ढींगड़ा बहुद्देशीय हाल में मुख्य अतिथि डीएसपी रविंद्र सिंह ने किया। इंस्पायर इंस्टीट्यूट आफ स्पोटर्स के हाई परफार्मेंस मैनेजर सत्यप्रकाश ने बताया कि पिछले साल साई के साथ मिलकर प्रदेश भर के पहलवानों के लिए दंगल करवाया था। इस बार जो दंगल चैंपियनशिप करवाई जा रही है वह देशभर के उभरते पहलवाने के लिए है।कुश्ती दंगल चैंपियनशिप तीन मैट पर करवाई जाएगी। लड़कों की फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन कुश्ती के मुकाबले होंगे। कुश्ती के लिए वजन श्रेणी सीनियर लड़कों में फ्री-स्टाइल में 57 किलोग्राम, 74 किलोग्राम और 74 से अधिक किलोग्राम के कुश्ती खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। ग्रीको रोमन में 60 किलोग्राम, 77 किलोग्राम और 77 किलोग्राम से ऊपर के कुश्ती खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं। लड़कियों में 53 किलोग्राम, 62 किलोग्राम और 62 से अधिक किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा ले सकती है। पहले स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों 71 हजार से 11 हजार का इनाम देंगे।
प्रतिभागियों की आयु कम से कम 17 साल होनी चाहिए । 2007,2008,2009 में जन्मे प्रतिभागियों को सहमति पत्र पर अपना मेडिकल सर्टिफिकेट तथा माता पिता के हस्ताक्षर कराने होंगे। 18 फरवरी तक पंजीकरण करा चुके खिलाड़ियों को ही मौका दिया जाएगा। वजन में 2 किलोग्राम की छूट दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।