सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Saints show the path to the lost people: Kanwar Saheb

भटके हुए लोगों को राह दिखाते हैं संत : कंवर साहेब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Saints show the path to the lost people: Kanwar Saheb
सिवानी मंडी में गुरु रविदास जयंती पर सत्संग को संबोधित करते कंवर साहेब महाराज। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
सिवानी मंडी। स्थानीय राधास्वामी आश्रम में रविवार को संत रविदास जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित सत्संग में सतगुरु कंवर साहेब महाराज ने कहा कि संतों की बात हमेशा सत्य होती है क्योंकि उनका स्वभाव सहज और मौन में गहरा ज्ञान लिए होता है। संतों का अवतरण भटके हुए लोगों को शरण और सत्संग प्रदान करने तथा उन्हें प्रभु मार्ग पर ले जाने के लिए होता है।
Trending Videos

कंवर साहेब महाराज ने संत रविदास के साथ नानक, कबीर, मीरा, चैतन्य महाप्रभु, पलटू, गरीबदास, दादू और ताराचंद जैसे संतों को भी याद किया। उन्होंने बताया कि संत मानव के भीतर की अंतर शक्तियों और ईश्वर स्मरण की अनुभूति कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संत रविदास के समय समाज में जातिगत भेदभाव और पाखंडवाद का बोलबाला था। ऐसे कठिन सामाजिक परिवेश में उन्होंने समानता और मानवता का संदेश दिया और सबको याद दिलाया कि सभी लोग परमात्मा की संतान हैं। संतों का संदेश आज भी प्रासंगिक है और इंसान को भक्ति, सत्य और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed