सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Shyamsukh villagers forced to drink tubewell water for ten days

Hisar News: श्यामसुख में दस दिन से ट्यूबवेल का पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Shyamsukh villagers forced to drink tubewell water for ten days
श्यामसुख गांव के जलघर में नहरी पानी से लबालब टैंक।
विज्ञापन
अग्रोहा। गांव श्यामसुख में पिछले करीब दस दिनों से ग्रामीण ट्यूबवेल का पानी पीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जलघर में नहरी पानी होने के बावजूद बोरिंग का खारा पानी सप्लाई किया जा रहा है जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति रोष है।
Trending Videos

ग्रामीण कौशल्या, संतोष, सुमन, मंजू और ममता ने बताया कि गांव में पिछले करीब दस दिनों से खारा पानी सप्लाई किया जा रहा है। यह पानी चाय बनाने, खाना पकाने और अन्य घरेलू कार्यों के लिए भी उपयोगी नहीं है। मजबूरी में ग्रामीणों को महंगे दामों पर टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की पीड़ा
गांव में 8-10 दिनों से ट्यूबवेल के पानी की सप्लाई दी जा रही है। यह पानी पीने लायक नहीं है। जलघर में एक सप्ताह से नहर का पानी होने के बावजूद जमीनी पानी ही सप्लाई किया जा रहा है। लोगों को महंगे दामों पर टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है।
- जसवीर सिंह दुहन, ग्रामीण।
गांव के जलघर में पांच टैंक बने हुए हैं। नहर में पानी आने से सभी टैंक भरे हुए हैं, फिर भी सप्लाई में ट्यूबवेल का पानी छोड़ा जा रहा है। यह पानी घरेलू कार्यों के लिए भी उपयोगी नहीं है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है।
- बजरंग शर्मा, ग्रामीण।
गांव में मोटर भेज दी गई है और नहर के पानी के आपूर्ति शुरू करवा दी गई है। आपूर्ति की शुरुआत में पाइपों से आ रहा कुछ पानी ट्यूबवेल का हो सकता है।
- विनीत कुमार, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed