सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The body of the young man missing for three days was found in a 25-foot-deep pond

Hisar News: तीन दिन से लापता युवक का शव 25 फीट गहरे तालाब में मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
The body of the young man missing for three days was found in a 25-foot-deep pond
विज्ञापन
हिसार। गांव तलवंडी राणा में तीन दिन से लापता युवक का शव शनिवार को गांव के करीब 25 फीट गहरे तालाब से बरामद हुआ। सूचना के बाद ग्रामीणों और पुलिस की मौजूदगी में गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला।
Trending Videos

पुलिस प्रवक्ता दीपक ने बताया कि 28 वर्षीय सोनू पेशे से पेंटर था। वह तीन दिनों से लापता था। शनिवार दोपहर ग्रामीणों ने तालाब में शव देखा और सूचना दी। इसके बाद गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। सोनू दो भाइयों में बड़ा था और उसका चार वर्षीय बेटा है। उसकी पत्नी का करीब डेढ़ वर्ष पूर्व प्रसव के दौरान निधन हो गया था जिसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed