{"_id":"69bd8eb83dcbba6fb804b574","slug":"the-waterlogging-problem-in-over-30-colonies-of-the-city-will-be-resolved-before-may-30-hisar-news-c-21-hsr1020-832796-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 30 मई से पहले सुधरेगी शहर की 30 से अधिक काॅलोनियों की जलभराव समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 30 मई से पहले सुधरेगी शहर की 30 से अधिक काॅलोनियों की जलभराव समस्या
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर की 30 से अधिक कॉलोनियों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विभाग की योजना है कि 30 मई से पहले प्रभावित इलाकों में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बना कर नागरिकों को बड़ी राहत दी जा सके। अगले हफ्ते से यह कार्य शुरू हो जाएंगे जिनकी योजनाएं अभी तैयार की जा रही हैं।
हाल ही में निगमायुक्त नीरज सिंह ने नगर निगम, जनस्वास्थ्य विभाग और एचएसवीपी के अधिकारियों के साथ बैठक की थी जिसमें शहर के सीवरेज और बरसाती नालों की सफाई के लिए रोडमैप तैयार किया गया था। इसी रोडमैप के तहत जनस्वास्थ्य विभाग ने काम शुरू कर दिया है। योजना के तहत उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है जहां हर साल बरसात के दौरान जलभराव की गंभीर स्थिति बन जाती है।
जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ जयबीर ने बताया कि विभाग पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है और अगले हफ्ते से विकास कार्यों की शुरुआत कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में हर साल बरसात के दौरान पानी भरने की समस्या अधिक रहती है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर चुना गया है।
ये होंगे कार्य
लाहौरिया चौक से ऑटो मार्केट तक – जीजेयू ड्रेन तक 1400 एमएम की आरसीसी पाइपलाइन डाली जाएगी जिससे 12 क्वार्टर रोड, मिलगेट रोड, विवेक नगर, भारत नगर, राजा गार्डन, ढाणी श्याम लाल, शांति नगर, हरिनगर, कुंजलाल गार्डन और ठंडी सड़क रोड क्षेत्र में जलभराव की समस्या का समाधान होगा।
महाबीर कॉलोनी में बरसाती डिस्पोजल की लाइन – पुरानी सब्जी मंडी चौक से बढ़ाकर जलेबी चौक तक डाली जाएगी। इससे महाबीर कॉलोनी, सैनियान मोहल्ला, संत नगर, मेहता नगर, विजय नगर और बढ़वाली ढाणी क्षेत्र में जलभराव की समस्या का समाधान होगा।
कप्तान स्कूल रोड पर सीवरेज ओवरफ्लो से निजात – पानी सप्लाई के नए जोन बनाए जाएंगे जिससे सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या को रोका जा सकेगा और पानी की बर्बादी भी कम होगी।
लघु सचिवालय में बरसाती डिस्पोजल की क्षमता बढ़ाना – 16 क्यूसिक से 60 क्यूसिक तक क्षमता बढ़ाई जाएगी जिससे लाजपत नगर, जवाहर नगर, डिफेंस कॉलोनी, पटेल नगर, फ्रेंड्स कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, कृष्णा नगर, ग्रीन पार्क, ऑफिसर कॉलोनी और जयदेव ढाणी में जलभराव की समस्या का समाधान होगा।
सैनियान मोहल्ले में रोड निर्माण – 30 मार्च तक सीवरेज के मैनहोल को नीचे किया जाएगा।
कोर्ट पार्किंग में धंसी हुई बरसाती लाइन की मरम्मत – ताकि बरसाती पानी की निकासी सुचारू रूप से हो सके।
Trending Videos