{"_id":"69c16fdb1770ae3e7100974b","slug":"training-in-using-sticks-given-to-girls-for-self-defense-self-defense-camp-with-the-support-of-the-international-hindu-council-hisar-news-c-21-hsr1020-834675-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: आत्मरक्षा के लिए लड़कियों को दी लाठी चलाने का प्रशिक्षण, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के सहयोग से आत्मरक्षा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: आत्मरक्षा के लिए लड़कियों को दी लाठी चलाने का प्रशिक्षण, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के सहयोग से आत्मरक्षा शिविर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। लड़कियों को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सूर्यनगर स्थित भारत माता पार्क, अर्बन एस्टेट-2 में रविवार को आत्मरक्षा शिविर आयोजित कर करीब 100 बालिकाओं को लाठी चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर का आयोजन सूरज कराटे और वीरांगना टीम के संचालक हरीश सिराधना की टीम ने राष्ट्रीय महिला परिषद महानगर अध्यक्ष नीलम सैनी के सहयोग से किया।
भारत माता पार्क, अर्बन एस्टेट-2 में आयोजित इस शिविर की व्यवस्था पार्षद संजय डालमिया, सुमनलता और सुशीला ने संभाली। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला लाठी एसोसिएशन के प्रधान और अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद (अहिप) के विभाग अध्यक्ष प्रवीण हिंदू ने की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लड़कियों की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए हर बच्चे को आत्मरक्षा के लिए लाठी चलाना सीखना चाहिए।
उन्होंने बताया कि नीलम सैनी की भागता भारत टीम इस क्षेत्र में पिछले वर्ष से प्रशिक्षण दे रही है और खेलों के माध्यम से बच्चों को नशे से दूर रखने का प्रयास भी किया जा रहा है। सूरज कराटे के प्रशिक्षक हरीश सिराधना ने बताया कि आत्मरक्षा का यह प्रशिक्षण अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रखा जाएगा। इस शिविर के आयोजन में राहुल सैनी का भी विशेष योगदान रहा।
Trending Videos