{"_id":"69dbebaaf393654247034d88","slug":"two-vicious-snatchers-arrested-three-incidents-revealed-hisar-news-c-21-hsr1005-848854-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दो शातिर झपटमार गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दो शातिर झपटमार गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पुलिस ने शहर में दहशत फैलाने वाले दो आदतन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने झपटमारी की तीन वारदात में संलिप्तता स्वीकारी है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को कब्जे में लिया है और आरोपियों की निशानदेही पर छीने गए मोबाइल व अन्य सामान बरामद किए जा रहे हैं। रविवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
11 अप्रैल को सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर पवन और पीएलए चौकी प्रभारी अनूप के नेतृत्व में गठित टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि दो आदतन अपराधी क्रांतिमान पार्क के पास वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। टीम ने हांसी के ढाणी राजू गांव निवासी महिपाल और हिसार के मिल गेट निवासी अभिषेक उर्फ पुप्पल को गिरफ्तार किया।
आरोपियों ने बताया कि वह नशे की लत पूरी करने के लिए अपराध करते थे। वे मोटरसाइकिल पर सवार होकर पटेल नगर, वाल्मीकि मोहल्ला और जेल रोड में रेकी करते थे। विशेष रूप से अकेली पैदल चलने वाली महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाकर उनके बैग, मोबाइल और नकदी छीनकर फरार हो जाते थे। कीमती सामान निकालने के बाद महिलाओं के दस्तावेज नहर में फेंक दिए जाते थे।
10 अप्रैल को वारदात को दिया था अंजाम :
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने 10 अप्रैल को शहर के विभिन्न हिस्सों में की गई तीन झपटमारी वारदातों को कबूल किया। इनमें पटेल नगर में बुजुर्ग महिला से बैग छीनना, पीएलए में महिला से मोबाइल व थैला झपटना और पुरानी सब्जी मंडी में बुजुर्ग महिला से छीनने का प्रयास शामिल है। पुलिस ने इन वारदातों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों का पीछा किया।
6.40 ग्राम चिट्टा सहित आरोपी गिरफ्तार
हिसार। नशीले पदार्थों की रोकथाम व अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रविवार को गांव बूढा खेड़ा व उकलाना गांव में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान बूढ़ाखेड़ा निवासी मुकेश उर्फ़ सिमु को 6.40 ग्राम चिट्टा सहित काबू किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना उकलाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस प्रवक्ता दीपक ने बताया कि रविवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। टीम की ओर से लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक भी किया गया। ब्यूरो
हेरोइन सहित महिला काबू
हिसार। एंटी नारकोटिक सेल ने रविवार को श्रीनगर कॉलोनी निवासी वीना को मिल गेट के पास से 7.30 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता दीपक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उक्त नशीला पदार्थ कहां से लाई और इसमें अन्य किन-किन व्यक्तियों की संलिप्तता है। ब्यूरो
Trending Videos