{"_id":"6987a1e0d3a6baf960074fb9","slug":"a-young-man-returning-after-witnessing-an-accident-was-hit-by-a-car-and-died-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-131472-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: हादसा देखकर लौट रहे युवक को गाड़ी ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: हादसा देखकर लौट रहे युवक को गाड़ी ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। गांव दादरी तोए में हादसा देखने गए ऋषि पाल को गाड़ी ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। पिता और बेटा मिलकर गाड़ी में खाना बना रहे थे। पिता को क्या पता था कि बेटा कभी नहीं लौटेगा। पिता के सामने ही बेटे ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दुलीना चौकी में एफआईआर दर्ज कर ली है।
ऋषि पाल उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव अम्बेहता के रहने वाले थे। पिता राकेश कुमार ने बताया कि उनके पास चार बच्चे हैं। ऋषि पाल उनका सबसे बड़ा लड़का था। वह और ऋषि दोनों गाड़ी चलाने का काम करते थे।
आगे बताया कि वह अपनी-अपनी गाड़ियां लेकर झज्जर-गुरुग्राम रोड पर स्थित अंबर कंपनी में गए थे। इसके बाद गाड़ियां खाली करके अंबर कंपनी के सामने बने पेट्रोल पंप के पास रुककर गाड़ी में खाना बना रहे थे। तभी वहां एक सड़क हादसा हो गया। देखने के लिए ऋषि पाल गाड़ी से नीचे उतरकर देखने चले गए।
जब वह गाड़ी की तरफ आ रहे थे तभी एक गाड़ी झज्जर की तरफ से तेज रफ्तार व लापरवाही से आई और उसके बेटे ऋषि पाल को टक्कर मार दी जिससे उन्हें चोट लगी। राहगीरों ने डायल 112 पर काॅल करके सूचना दी। इसके बाद मौके पर पुलिस आ गई।
सड़क हादसे में लगी चोटों के कारण ऋषि पाल वही सड़क पर गिर गए। इसके बाद पिता ने एंबुलेंस का इंतजाम करके नागरिक अस्पताल में पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि ऋषि पाल की 2016 में शादी हुई थी। वह दो बच्चों के पिता थे।
Trending Videos