सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The Super-100 exam will be held on the 11th, with 1474 students participating.

Jhajjar-Bahadurgarh News: 11 को होगी सुपर-100 की परीक्षा, 1474 विद्यार्थी होंगे शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
The Super-100 exam will be held on the 11th, with 1474 students participating.
विज्ञापन
झज्जर। सुपर 100 लेवल-1 की परीक्षा 11 फरवरी को होगी। इसके लिए जिले में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विद्यार्थियों को सुबह साढ़े 11 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। वहीं परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे से लेकर ढाई बजे तक रहेगा। जिले भर से लगभग 1,474 विद्यार्थी सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा देंगे।
Trending Videos

इस परीक्षा में विद्यार्थियों को स्कूल की वर्दी में परीक्षा देने पहुंचना होगा। यदि एडमिट कार्ड पर पासपोर्ट आकार का फोटो नहीं है तो छात्रों को एडमिट कार्ड पर एक फोटो चिपकाना होगा और इसे प्रिंसिपल से सत्यापित करवाना होगा। उन्हें परीक्षा में एक अतिरिक्त पासपोर्ट आकार का फोटो भी लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुपर-100 के तहत परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी को 11वीं व 12वीं कक्षा में जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। सुपर-100 स्कूल शिक्षा विभाग और विकल्प फाउंडेशन की ओर से शुरू किया गया कार्यक्रम है।


जिले में बनाए गए 6 परीक्षा केंद्र
परीक्षा के आयोजन के लिए जिले में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी, पीएमश्री राजकीय कन्या स्कूल झज्जर, राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहादुरगढ़, पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहादुरगढ़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मातनहेल और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तुंबाहेड़ी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

बहादुरगढ़ में सबसे ज्यादा आवेदक
बहादुरगढ़ ब्लॉक में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन किए गए हैं। परीक्षा के लिए बहादुरगढ़ ब्लॉक से 671, झज्जर ब्लॉक से 267, मातनहेल ब्लॉक से 247, बेरी ब्लॉक से 189 और साल्हावास ब्लॉक से 100 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किए हैं।

वर्जन
जिले में सुपर-100 लेवल-एक की परीक्षा के लिए 6 केंद्र बनाए गए हैं। वहीं 1,474 विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है।
जसबीर दलाल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article