{"_id":"69885d26244c087d72000091","slug":"video-team-from-jhajjar-participated-in-the-third-ddr-dwarka-half-marathon-2026-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"तीसरी डीडीआर द्वारका हाफ मैराथन में झज्जर की टीम ने की भागीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी डीडीआर द्वारका हाफ मैराथन में झज्जर की टीम ने की भागीदारी
नई दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में आज आयोजित तीसरी डीडीआर द्वारका हाफ मैराथन का आयोजन उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित मैराथन में दिल्ली-एनसीआर के अनेक नामी रनिंग व फिटनेस ग्रुप्स ने भाग लेकर फिट इंडिया अभियान को मजबूती प्रदान की। इस आयोजन में बहादुरगढ़ फिटनेस ग्रुप (BFG) रनिंग पार्टनर के रूप में शामिल रहा, जिसके अंतर्गत झज्जर जिले की टीम ने भी सक्रिय और प्रभावशाली भागीदारी निभाई। झज्जर के धावकों ने पूरे जोश, आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ विभिन्न कैटेगरी में दौड़ को सफलतापूर्वक पूरा कर जिले व क्षेत्र का नाम रोशन किया। बहादुरगढ़ फिटनेस ग्रुप के एडमिन नरेंद्र कुमार जो दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं, के निरंतर मार्गदर्शन, अनुशासन और प्रेरणादायक नेतृत्व के कारण यह फिटनेस अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है। उनकी सकारात्मक सोच और मोटिवेशन से जुड़े सैकड़ों युवा आज नियमित दौड़, व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली को अपना रहे हैं।
इस मैराथन में 21km, 10km, 5km और 3km की विभिन्न दौड़ श्रेणियों में बहादुरगढ़ फिटनेस ग्रुप के धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 21 किमी (हाफ मैराथन) कैटेगरी में सुनील धनखड़ एवं हरीश कुमार ने दौड़ पूरी कर शानदार प्रदर्शन किया। 10 किमी कैटेगरी में
नरेंद्र कुमार, अनुज शर्मा, सुनील धनखड़, माखन सिंह, सुशील अत्री, आयुष अत्री, सुखविंदर, जगबीर सिंह एवं पश्चिम कुमार शामिल रहे।
वहीं 5 किमी कैटेगरी में सतीश देशवाल, सुरेंद्र गनंगस, मास्टर विनोद, यस बैंक मैनेजर देवेंद्र रंगा, प्रमोद शर्मा, संदीप मेहरा, हर्ष कुमार, विजय, सोनू दहिया, विजेंद्र मलिक, दीपक शर्मा, उमेश छिक्कारा, राकेश कुमार, नरेश कुमार, करण, मुबीन, यश दहिया, रियाज खान, दीक्षांत दहिया, अंकित नांदल, प्रमोद कुमार, राहुल शर्मा सहित अनेक धावकों ने सफलतापूर्वक दौड़ पूरी की। इसके अतिरिक्त 3 किमी कैटेगरी में मोंटी ने भाग लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।