{"_id":"69885d3a398f18eb3807e87a","slug":"video-bjp-mahila-morcha-organized-a-womens-dialogue-program-in-bahadurgarh-2026-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में भाजपा महिला मोर्चा ने किया महिला संवाद कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में भाजपा महिला मोर्चा ने किया महिला संवाद कार्यक्रम
भाजपा महिला मोर्चा की ओर से नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी की अध्यक्षता में रविवार को हरी गार्डन में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के जनहितैषी बजट की जानकारी महिलाओं तक पहुंचाना और उन्हें बजट में किए गए प्रावधानों के प्रति जागरूक करना रहा। इस संवाद कार्यक्रम में 500 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, विधानसभा प्रभारी भाजपा नेता दिनेश कौशिक, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सोमवती जाखड़ तथा नगर परिषद की पूर्व चेयरपर्सन सुनीता चौहान ने विशेष तौर पर भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पेश किया गया बजट 2026-27 आमजन, विशेषकर महिलाओं, गरीबों और मध्यम वर्ग को सशक्त करने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि इस बजट में महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। सरकार का लक्ष्य है कि महिलाएं केवल लाभार्थी नहीं बल्कि विकास की भागीदार बनें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।