सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   After 13 years, CCTV cameras are being installed at stations on the Rohtak-Rewari railway line.

Jhajjar-Bahadurgarh News: 13 साल बाद रोहतक-रेवाड़ी रेलवे लाइन के स्टेशनों पर लग रहे सीसीटीवी कैमरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
After 13 years, CCTV cameras are being installed at stations on the Rohtak-Rewari railway line.
विज्ञापन
झज्जर। रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य शुरू हो गया है। करीब 13 वर्षों बाद इस रेलवे लाइन पर बने रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। झज्जर व माछरौली रेलवे स्टेशन पर 10-10 कैमरे लगाए जाएंगे। डीघल स्टेशन पर 9 सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं जिसमें से तीन को चालू कर दिया गया है।
Trending Videos

रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के बाद चोरी व अन्य घटनाओं को लेकर आसानी से पता लग सकेगा। रोहतक से रेवाड़ी रेलवे लाइन पर कैमरे लगाने का काम किया जा रहा है। वर्ष 2013 में रोहतक से रेवाड़ी रेलवे लाइन को चालू किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके 13 वर्षों के बाद इस रेलवे लाइन पर आने वाले स्टेशनोंं पर सीसीटीवी लगाने का कार्य शुरू किया गया है। एक निजी कंपनी को रेलवे विभाग ने कैमरे लगाने का ठेका दिया है। अभी डीघल रेलवे स्टेशन से सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य शुरू हुआ है।
झज्जर रेलवे स्टेशन के बाद माछरौली रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।


500 मीटर रहेगी मुख्य कैमरे की रेंज
रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर एक घूमने वाला सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। इसकी रेंज करीबन 500 मीटर रहेगी। दूरदराज के लोगों को भी इस कैमरे की मदद से आसानी से देखा जा सकेगा। इसके अलावा अन्य कैमरों की रेंज भी ठीक दूरी की है।


दोनों प्लेटफार्म पर लगेंगे चार-चार कैमरे
झज्जर रेलवे स्टेशन पर तीन प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं जिसमें एक प्लेटफॉर्म पर मालगाड़ी से सामान आता है। इसके अलावा अन्य दोनों प्लेटफॉर्म पर चार-चार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए कैमरों की लाइन बिछाने व पोल लगाने का कार्य किया जा रहा है। एक कैमरा स्टेशन मास्टर के कक्ष में भी लगाया जाएगा।


डीघल स्टेशन पर तीन कैमरे चालू
डीघल रेलवे स्टेशन पर 9 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अभी डीघल रेलवे स्टेशन पर तीन कैमरों को कंपनी की तरफ से चालू किया गया है। बचे हुए कैमरों को भी जल्द ही चालू किया जाएगा।


वर्जन
रोहतक से रेवाड़ी रेलवे लाइन पर बने रेलवे स्टेशनों पर कैमरे लगाने का कार्य शुरू किया गया है। डीघल रेलवे स्टेशन पर तीन कैमरों को चालू किया गया है और बचे हुए कैमरों को भी जल्द ही चालू किया जाएगा। अब झज्जर रेलवे स्टेशन पर कैमरे लगाने के बाद माछरौली व अन्य रेलवे स्टेशनों पर कैमरे लगाए जाएंगे।
अमित, इंचार्ज, सीसीटीवी कैमरा कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article