{"_id":"69afbc1514bd707ddb08c2ca","slug":"video-335-girls-and-girls-in-bahadurgarh-were-shown-the-film-kerala-story-2-for-free-spreading-awareness-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में 335 बेटियों-बहनों को मुफ्त में दिखाई गई ‘केरल स्टोरी 2’ फिल्म, जागरूकता का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में 335 बेटियों-बहनों को मुफ्त में दिखाई गई ‘केरल स्टोरी 2’ फिल्म, जागरूकता का दिया संदेश
धर्म जागरण मंच के जिला सहसंयोजक नीरज वत्स की अगुवाई में शहर में 335 बेटियों और बहनों को मुफ्त में केरल स्टोरी 2 फिल्म दिखाई गई। इस अवसर पर समाज में जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से यह विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवतियों और महिलाओं ने भाग लिया।
फिल्म के इंटरवल के दौरान कुछ बहनों ने अपने विचार साझा किए और बेटियों को संदेश दिया कि जीवन में माता-पिता और परिवार से बढ़कर कोई भी उनका हितैषी नहीं हो सकता। उन्होंने युवतियों से सतर्क रहने और अपने सम्मान व सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की बात कही।
इस दौरान नागेंद्र लाकड़ा, डॉ. अजीत आनंद और नीरज वत्स ने भी उपस्थित बेटियों-बहनों को जागरूक करते हुए समाज में सतर्कता और एकता बनाए रखने का आह्वान किया। आयोजन के दौरान कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे और युवतियों को जागरूक रहने की सलाह दी।
इस कार्यक्रम के आयोजन में हेमंत वत्स, मोंटी, रोहित वर्मा, मुकेश, गौरव सोनी, दीपक सोनी, नरेश भारद्वाज (बीजेपी जिला उपाध्यक्ष), कमल सैनी, संजीव शर्मा, जतिन बंसल, सुरेंद्र चुघ, अजीत ढाका, संतोष, श्री राम स्पोर्ट्स, परमजीत, राजेश साखोल, कुलदीप गुप्ता, गणेश, रोहन और नवीन सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।