सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Lawyer murdered for Rs 50 lakh, blood-stained clothes recovered

Jhajjar-Bahadurgarh News: 50 लाख के लालच में की वकील थी हत्या, खून से सने कपड़े बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Lawyer murdered for Rs 50 lakh, blood-stained clothes recovered
विज्ञापन
झज्जर। रोहतक के कुलताना निवासी हिमांशु ने 50 लाख के लालच में माता गेट निवासी वकील देवराज की हत्या की थी। हत्या की साजिश निलोठी निवासी अशोक और वकील की पत्नी स्वीटी ने रची। इसमें स्वीटी का भाई आशीष भी शामिल था।
Trending Videos

हिमांशु को रिमांड के बाद सोमवार को अदालत में पेश किया। उसे अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। रिमांड के दौरान आरोपी से उसके खून से सने कपडे गांव कुलताना रोहतक से बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि उसे 50 लाख दिए जाने का लालच दिया गया था
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वीटी व अन्य गांव की जमीन को बेच देते। उससे मिलने वाली रकम में से 50 लाख रुपये उसे मिलने थे। पूछताछ में सामने आया है कि निलोठी निवासी अशोक और स्वीटी के बीच भी लगातार बातचीत होती थी। अशोक इस समय करनाल जेल में बंद हैं और वहीं से वकील देवराज की हत्या की साजिश रची गई थी।
पुलिस जल्द ही जेल में बंद अशोक को प्रोडक्शन वारंट पर लाने के लिए अदालत में याचिका दायर करेगी। प्रोडक्शन वारंट मिलने पर पूछताछ की जाएगी। शहर थाना प्रभारी बलदेव सिंह ने बताया कि आरोपी को रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed