बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Attention of Panipat, Faridabad, Ambala, Karnal, Rohtak, Hisar, Gurugram, Sonipat, Jind, Yamunanagr

Jhajjar-Bahadurgarh News: पानीपत, फरीदाबाद, अंबाला, करनाल, रोहतक, हिसार, गुरुग्राम, सोनीपत, जींद, यमुनानगर के ध्यानार्थ....

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Attention of Panipat, Faridabad, Ambala, Karnal, Rohtak, Hisar, Gurugram, Sonipat, Jind, Yamunanagr
विज्ञापन
जेल प्रशासन ने शुरू की तैयारी, एजेंसी से मांगे गए आवेदन
Trending Videos

रवि हसिजा
झज्जर। दुलीना स्थित जिला जेल में जल्द ही रेडियो स्टेशन का आगाज होगा। इसके लिए जेल प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जिला जेल प्रशासन की तरफ से संबंधित फर्म से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। रेडियो स्टेशन शुरू होने के बाद यहां के बंदी ही इसके रेडियो जॉकी होंगे।
बंदी अपने मनपसंद के गाने भी सुन सकेंगे। इसमें अलग-अलग तरह के कार्यक्रम होंगे। इनमें शिक्षा और संगीत से जुड़े कार्यक्रमों को विशेष अहमियत दी जाएगी। इससे पहले बंदियों को आरजे बनने के लिए प्रशिक्षित भी किया जाएगा। जो अच्छा प्रशिक्षण लेगा, उन बंदियों को बाद में आरजे की भूमिका निभाने के लिए दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें जेल में बंद बंदी, कैदी भी अपनी मनपसंद के गानों की फरमाइश कर सकेंगे। जेल रेडियो का मकसद बंदियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना, रेडियो स्किल से जोड़ना, उनमें अवसाद की कमी लाना और उनमें सकारात्मक सोच विकसित करना है।
फर्म का चयन होने के बाद जेल में पूरे रेडियो स्टेशन के सेटअप को तैयार करना होगा। इसके अलावा रेडियो जॉकी कक्ष का निर्माण, साउंडप्रूफिंग का काम, संगीत प्रणाली और स्पीकर प्रणाली की स्थापना, रेडियो स्टेशन प्रणाली के संचालन और चलाने के लिए प्रशिक्षण भी देना होगा।
इस काम के लिए जेल प्रशासन की तरफ से उन फर्मों को प्राथमिकता दी जाएगी जिन्हें जेलों/कारागारों के अंदर काम करने का अनुभव है और जो जेल परिसर के सुरक्षा प्रोटोकॉल और परिचालन आवश्यकताओं को समझते होंगे।

तीन चरणों में काम जारी
प्रदेश में जेल रेडियो को तीन चरणों में शुरू किया गया है। पहले चरण में तीन जेलें शामिल थी। इसमें जिला जेल पानीपत, जिला जेल फरीदाबाद और केंद्रीय जेल अंबाला। दूसरे चरण में जिला जेल करनाल, जिला जेल रोहतक, जिला जेल गुरुग्राम और केंद्रीय जेल हिसार शामिल थी। तीसरे चरण में पांच जेलों का चयन किया गया जिनमें जिला जेल सिरसा, सोनीपत, जींद, झज्जर और यमुनानगर हैं।

वर्जन
जिला जेल में रेडियो स्टेशन खोला जाएगा। यह जेल विभाग की योजना है। इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। जल्द ही रेडियो स्टेशन खोल दिया जाएगा। इसमें काम करने वाले रेडियो जॉकी भी जेल के बंदी ही होंगे।
सेवा सिंह, जेल अधीक्षक, दुलीना जेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed