{"_id":"5e2c97488ebc3e4b612e64cd","slug":"award-bahadurgarh-news-rtk53913584","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस गुफा में प्रधानमंत्री मोदी ने की थी साधना, उससे इस लड़की का खास संबंध...मिला बाल पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस गुफा में प्रधानमंत्री मोदी ने की थी साधना, उससे इस लड़की का खास संबंध...मिला बाल पुरस्कार
Tue, 28 Jan 2020 02:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
अमर उजाला, झज्जर/बहादुरगढ़
अमर उजाला, झज्जर/बहादुरगढ़
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालिका दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिकुल भारद्वाज को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2020 से नवाजा। परिकुल ने अपनी विशेष उपलब्धियों के बारे में भी प्रधानमंत्री मोदी को बताया और अपनी आकांक्षाएं उनके साथ साझा की। परिकुल भारद्वाज बहादुरगढ़ के गांव खरहर की बेटी है। परिकुल को यह सम्मान मिलने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। प्रधानमंत्री ने उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और उनकी प्रशंसा की। गणतंत्र दिवस पर परिकुल को आर्मी की ओपन जिप्सी में भी राजपथ पर भी बुलाया गया है।
परिकुल भारद्वाज ने प्रधानमंत्री को बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से हाई ऑल्टीट्यूड मेडिकल सर्विस की टीम के साथ श्री केदारनाथ धाम में सेवा दे रही हैं। भारद्वाज ने उन्हें बताया कि ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को कम से कम जोखिम को सामना करना पड़े, इसके लिए कई भविष्य की योजनाओं पर कार्य कर रही हैं। 13 वर्षीय छात्रा द्वारा किए जा रहे साहसिक सामाजिक कार्य के लिए पीएम मोदी ने परिकुल को शुभकामनाए दीं।
लगातार तीन वर्षों से परिकुल अपने ग्रीष्मावकाश के दौरान हिमालय की ऊंची चोटियों पर नि:स्वार्थ रूप से प्रतिवर्ष 45 दिनों तक केदारनाथ के दर्शनों के लिए आए तीर्थ यात्रियों की 14000 फीट पर -7 डिग्री तापमान में अथक सेवा प्रदान करती हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 22 जनवरी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देकर परिकुल को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया है। पिछले वर्ष मोदी केदारनाथ में गुफा में रुके और सिक्स सिग्मा के डॉक्टरों ने उनका स्वास्थ्य देखभाल भी किया था।
विज्ञापन
यात्रा के बाद पीएम मोदी ने विशेष रूप से सिक्स सिग्मा टीम लीडर डॉ. प्रदीप भारद्वाज से भेंट की थी। परिकुल भारद्वाज के पिता डॉ. प्रदीप भारद्वाज ने कहा, बेटी परिकुल हाई ऐल्टिटूड में सामाजिक कार्यों में सबसे कम उम्र में सबसे अलग काम किया है। यह अवॉर्ड एक अच्छे विचार व संस्कार का परिणाम है। मां अनीता भारद्वाज ने कहा की बेटी ने पूरे परिवार व देश का मान बढ़ाया है।