बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Demand was made to run the kilometer scheme buses in proportion to roadways.

Jhajjar-Bahadurgarh News: किलोमीटर स्कीम की बसों को रोडवेज के अनुपात में चलाने की मांग रखी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Demand was made to run the kilometer scheme buses in proportion to roadways.
26-रोहतक के बस स्टैंड कार्यालय में यातायात प्रबंधक जयबीर हुड्डा से वार्ता करते रोडवेज कर्मचारी
विज्ञापन
रोहतक। रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी ने बुधवार को महाप्रबंधक संजीव तिहाल व यातायात प्रबंधक जयबीर हुड्डा के लंबित मांगों को लागू करवाने को लेकर वार्ता की। कमेटी की मांग में शामिल लंबित एसीपी लगाने, किलोमीटर स्कीम की बसों को हरियाणा रोडवेज के अनुपात में अंतरराज्यीय मार्ग पर चलाने को लेकर महाप्रबंधक ने 10 दिन में समाधान करने का आश्वासन दिया।
Trending Videos

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के सदस्य संदीप सिंघवा ने बताया कि सभी शाखाओं में लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों को मुख्यालय कि हिदायतानुसार बदला जाए। बस स्टैंड पर दुकानों की रेट लिस्ट व बस पार्किंग फीस की रेट लिस्ट लगवाई जाए। अवैध प्राइवेट बसें हटवाई जाएं व परमिट चेक किए किए जाने की मांगों को जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदस्य सुरेश नेहरा ने कहा कि महाप्रबंधक से मांग की है कि प्राइवेट बसों को स्टैंड के अंदर 10 मिनट पहले बस स्टैंड के अंदर आने दिया जाए। लंबित एलटीसी, मेडिकल बिल, रात्रि भत्ता, ओवर टाइम का भुगतान किया जाए। सभी पानी की टंकियों की सफाई व वाटर कूलरों की सर्विस कराकर उन्हें चालू करवाया जाए।
कार्यशाखा में लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों को बदला जाए व चालक परिचालकों के साथ भेदभाव से ड्यूटी न ली जाए। मनजीत कारौर ने कहा कि किलोमीटर स्कीम की बसों में पाई जाने वाली अनियमितताओं की कमेटी बनाकर जांच करवाई जाए।
कमेटी सदस्यों ने कहा कि इन मांग व समस्याओं का समाधान 10 दिन में नहीं किया गया तो तालमेल कमेटी आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। बैठक के दौरान दिनेश हुड्डा, जोंगिंद्र ढुल, सुमेश कुंडू, संदीप खोखर, जोगिंद्र मलिक, मनीष अहलावत व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed