सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   FIR lodged after six months in road accident case

Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क हादसे के मामले में छह महीने बाद एफआईआर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:09 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged after six months in road accident case
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रोड पर जाखौदा गांव के पास सड़क हादसे में दो युवक घायल मामले में छह महीने बाद मंगलवार को थाना आसौदा में एफआईआर दर्ज की गई है। हादसा 10 सितंबर 2025 को हुआ था। शिकायतकर्ता मंजीत निवासी सांपला ने बताया कि उनका बेटा दीपांशु अपने दोस्त सौरव के साथ बाइक पर बहादुरगढ़ आया था। जब वे दिल्ली-रोहतक रोड पर एचपी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो बुलडोजर ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को नागरिक अस्पताल से रोहतक के पीजीआईएमएस रेफर किया गया। दीपांशु करीब एक सप्ताह तक अस्पताल में भर्ती रहा और अब तक इलाज पर करीब दो लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। आरोप है कि कई बार थाने में शिकायत देने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच अधिकारी पवन को सौंप दी है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed