{"_id":"69ba7f841e3a5106930ca074","slug":"video-sweets-were-distributed-to-celebrate-the-appointment-of-karambir-bauddh-as-a-rajya-sabha-mp-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: विधायक आवास पर कर्मबीर बौद्ध के राज्यसभा सांसद नियुक्त होने की खुशी में मिठाइयां बांटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: विधायक आवास पर कर्मबीर बौद्ध के राज्यसभा सांसद नियुक्त होने की खुशी में मिठाइयां बांटी
कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा के उम्मीदवार कर्मबीर बौद्ध की जीत की खुशी में विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल के आवास पर कांग्रेस सेवादल व अन्य कांग्रेसी एकत्रित हुए। यहां मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की गई। विधायक गीता भुक्कल ने भी फोन पर उनकी तरफ से बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव देश को आगे बढ़ाने, लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ाने तथा संविधान को बचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सजग कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ की हड्डी होते हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया कि जब दो सीट खाली थी। दोनों पार्टियों के पास पर्याप्त संख्या थी तो भाजपा ने सत्ता की ताकत का अहसास कराने के लिए जनप्रतिनिधियों में भटकाव पैदा करने और भ्रम की स्थिति पैदा करने का कुचक्र चलाया। सरकार जनकल्याण के लिए होती हैं। यदि सरकार को इतनी ही गहराई से सोचना आता है तो गैस वितरण पर सोचना चाहिए। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष रमेश जाखड़, रिटायर्ड कर्मचारी सैल कांग्रेस के महासचिव कैप्टन सतबीर बड़क, उपप्रधान राजवीर राहर, उपप्रधान रमेश फौगाट, राजबीर दहिया, नरेश शर्मा, डाॅ. राजा, राजेंद्र जून , सुरेश कुंडू, वीरेंद्र दरोगा, सुभाष गुर्जर, सूरजभान जाखड़ मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।