{"_id":"69ba82eae9df944db80e6518","slug":"video-a-seminar-was-organised-on-gas-shortage-in-bahadurgarh-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में गैस किल्लत पर गोष्ठी का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस की भारी किल्लत से जूझ रहे उपभोक्ताओं को महंगाई और कालाबाजारी की दोहरी मार का सामना करना पड़ रहा है। होटलों, व्यावसायिक संस्थानों और स्थानीय उद्योगों के लिए गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर लगे प्रतिबंध के चलते जमाखोरी करने वालों की चांदी हो गई है। जरूरतमंद लोगों को घरेलू सिलेंडर कई गुना महंगे दामों पर खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है।
इसी मुद्दे पर सेक्टर-9 स्थित भारतीय साहित्य सदन में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें डॉ. नरेन्द्र भारतीय, डॉ. मनजीत, रमेश सुखीजा, मुकेश व्यास और कृष्ण गोपाल विद्यार्थी सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण भविष्य में संकट और बढ़ सकता है, इसलिए उपभोक्ताओं को घबराकर अधिक सिलेंडर जमा करने के बजाय वैकल्पिक ईंधन अपनाने चाहिए।
गोष्ठी में इंडक्शन चूल्हों की कालाबाज़ारी पर भी चिंता जताई गई और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की गई। डॉ. मनजीत ने मिट्टी के चूल्हों को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे जहां पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा, वहीं पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।