{"_id":"692cae84bbf75b33e301235e","slug":"it-is-a-matter-of-pride-to-host-the-commonwealth-games-for-the-second-time-anil-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-119261-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रमंडल खेलों की दूसरी बार मेजबानी मिलना गौरव की बात : अनिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रमंडल खेलों की दूसरी बार मेजबानी मिलना गौरव की बात : अनिल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 01 Dec 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ। भारत को दूसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिलना गौरव की बात है। 2030 के काॅमनवेल्थ गेम्स अहमदाबाद में आयोजित किए जाएंगे। हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन काॅमनवेल्थ और ओलंपिक गेम्स के मद्धेनजर तैयारियां पहले ही शुरू कर चुका है।
हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनिल खत्री का कहना है कि काॅमनवेल्थ खेलों की मेजबानी मिलना पूरे देश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि 2030 में हिंदुस्तान के नए खिलाड़ियों को नई पहचान मिलेगी जो आगे चलकर देश का नाम विश्वपटल पर गौरवान्वित करेंगे।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के युवा खिलाड़ियों का जलवा पूरा विश्व काॅमनवेल्थ खेलों में देखेगा। उन्होंने कहा कि काॅमनवेल्थ खेलों में हरियाणा के तैराक देश के लिए मैडल हासिल करेंगे। उन्होंने बताया कि उन्हें तैराक हर्ष सरोहा, कृष जैन और अर्जुन सिंह से पूरी उम्मीद है कि काॅमनवेल्थ खेलों में वो देश के लिए मैडल हासिल करेंगे।
इनके अलावा भी हरियाणा के कई तैराक ऐसे हैं जो नेशनल लेवल पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और 2030 काॅमनवेल्थ खेलों तक दर्जनों तैराक ऐसे तैयार हो जाएंगे तो गोल्ड मेडल हासिल कर हरियाणा ही नहीं पूरे भारत का गौरव बढ़ाएंगे। अनिल खत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच का खिलाड़ियों को पूरा फायदा मिल रहा है।
खेलो इंडिया जैसी कई प्रतिस्पर्धाओं के जरिए खिलाड़ियों को बेहतर मंच देकर उनकी तैयारियों को बेहतर करने के लिए सुविधा और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कोचिंग सुविधा भी दी जा रही है। अनिल खत्री ने कहा कि दूसरी बार भारत राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी कर रहा है और इस बार पिछली बार से कहीं ज्यादा मेडल हासिल कर भारत के खिलाड़ी पूरे विश्व को अपनी काबिलियत से प्रभावित करने का काम करेंगे।
Trending Videos