सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   120 buses from the Transport Committee will head to the Chief Minister's rally.

Jind News: मुख्यमंत्री की रैली में जाएंगी परिवहन समिति की 120 बसें

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
120 buses from the Transport Committee will head to the Chief Minister's rally.
02जेएनडी17-नई अनाज मंडी सफीदों में मुख्यमंत्री की रैली के लिए तैयार किया पंडाल। संवाद
विज्ञापन
जींद। मुख्यमंत्री की प्रस्तावित रैलियों को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। एकलव्य स्टेडियम जींद और सफीदों में होने वाली मुख्यमंत्री की विकास एवं धन्यवाद रैली में जिला परिवहन समिति की 120 बसें जाएंगी।
Trending Videos

सफीदों रोड स्थित एकलव्य स्टेडियम में रविवार को मुख्यमंत्री की विकास एवं धन्यवाद रैली आयोजित की जा रही है। इससे पहले शनिवार को नई अनाज मंडी सफीदों में विकास एवं धन्यवाद रैली होगी। इस रैली को भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दोनों रैली में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए परिवहन समिति की कुल 120 बसों की मांग की गई है। इनमें से 100 बसें जींद में होने वाली रैली के लिए और 20 बसें सफीदों में आयोजित कार्यक्रम के लिए भेजी जाएंगी।
परिवहन समिति को निर्देश दिए गए हैं कि सभी बसें समय पर उपलब्ध कराई जाएं ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बसों की व्यवस्था इस तरह की जाएगी कि अलग-अलग क्षेत्रों से लोगों को रैली स्थल तक आसानी से पहुंचाया जा सके। इसके लिए रूट प्लान भी तैयार किया जा रहा है। बॉक्स
निजी स्कूली बसों की भी बनाई व्यवस्था
दोनों रैलियों में लोगों को लाने के लिए प्रशासन ने निजी स्कूली बसों की व्यवस्था बनाई है। इसको लेकर सफीदों और जींद हलका के निजी स्कूल संचालकों को निर्देश दिए हैं। निजी स्कूली बसें लोगों को गांव-गांव से लाएंगी और रैली के संपन्न होने के बाद वापस गांव तक छोड़ कर आएंगी।
वर्जन
सफीदों और जींद में होने वाली मुख्यमंत्री की रैलियों को लेकर 120 निजी बसों की डिमांड की गई है। इसको लेकर बसों की व्यवस्था कर दी गई है। -गिरीश कुमार, जिला परिवहन अधिकारी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article