{"_id":"69db8bbea0642d058808cc86","slug":"video-agrawal-samaj-women-wing-organised-a-free-health-camp-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: अग्रवाल समाज महिला विंग ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 300 से अधिक लोगों ने करवाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: अग्रवाल समाज महिला विंग ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 300 से अधिक लोगों ने करवाई जांच
अखिल भारतीय अग्रवाल समाज की महिला विंग ने रविवार को चैंबर धर्मशाला में निशुल्क हेल्थ चेकअप एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां, बीपी मशीनें और शुगर जांच किट भी वितरित की गईं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि व्यस्त जीवनशैली के बीच ऐसे शिविर आमजन के लिए जीवन रक्षक साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं का सहयोग स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए अनिवार्य है। अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल और महिला विंग की प्रधान पुष्पा अग्रवाल ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बेहतर चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराना है। कैंप के दौरान नेत्र विशेषज्ञ डॉ. गीतांशु लखीना और सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. मेघा चिल्लाना ने 300 से अधिक मरीजों की जांच की। इस अवसर पर पवन गर्ग, रामधन जैन, रेणु तायल, मोनिका गर्ग, शीतल, नेहा, साधना और कविता सहित महिला विंग की सदस्या मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।