सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   2.80 lakhs on the pretext of renewing the insurance policy

Jind News: बीमा पॉलिसी रिन्यू करवाने का झांसा दे हड़पे 2.80 लाख

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
2.80 lakhs on the pretext of renewing the insurance policy
विज्ञापन

Trending Videos
जींद। बीमा पॉलिसी रिन्यू करवाने का झांसा देकर दो लाख 80 हजार रुपये हड़पने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने बीमा एजेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अर्बन एस्टेट निवासी डॉ. अश्वनी मिड्ढा ने एफआईआर में बताया कि भारत सिनेमा के पास रहने वाले अशोक आहूजा ने उसकी मुलाकात सेक्टर-11 निवासी राघव गुप्ता से करवाई थी।
उसने भारत सिनेमा निवासी राघव गुप्ता को मैक्स, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी समेत अन्य इंश्योरेंस कंपनियों का एजेंट बताया। उसने राघव गुप्ता पर भरोसा करते हुए अपनी माता कृष्णा के नाम टाटा एआईसी की बीमा पॉलिसी समेत दो बीमा पॉलिसी नवीनीकरण वर्ष 2025 उसे दे दीं। इसके लिए आरोपी को दो लाख 80 हजार रुपये का भुगतान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने आश्वासन दिया था कि बिना देरी के बीमा पॉलिसी की रसीद सौंप दी जाएगी। आरोपी से एक बीमा पॉलिसी एक लाख 80 हजार की रसीद दे दी जब दूसरी पॉलिसी एक लाख रुपये की रसीद मांगी को वह बहाना बनाने लगा। लंबा समय बीत जाने के बाद भी उसे रसीद नहीं मिली।
जब उसने दोनों बीमा किश्त की जानकारी ली तो उसे दी गई रसीद फर्जी थी। इसके बाद आरोपी से संपर्क साधा गया तो कुछ समय मांगा। बावजूद इसके आरोपी ने न किश्तें जमा करवाई और न ही रुपये वापस लौटाए। पुलिस ने इस मामले में राघव गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed