सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   43 lakh rupees cheated in the name of supplying apples to the firm

Jind News: फर्म को सेब सप्लाई करने के नाम पर ठगे 43 लाख रुपये

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
43 lakh rupees cheated in the name of supplying apples to the firm
विज्ञापन

Trending Videos
जींद। शहर में फर्म को सेब सप्लाई करने के नाम पर तीन लोगों ने 43 लाख रुपये ठग लिए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि ऐंठने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है।
राजथल हाल आबाद अर्बन एस्टेट निवासी जितेंद्र सिंह ने एफआईआर में बताया कि उनकी एक फर्म है। 2025 में सुनील बेनीवाल नामक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया। इसके बाद उसने सेब सप्लाई करने की बात कही और बेनीवाल कंपनी के साझेदारी के रूप में नवल किशोर के साथ बात करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने 28 अक्तूबर 2025 को सेब खरीदने का ठेका ले लिया। फिर उनकी तस्लीम नामक एक व्यक्ति से मुलाकात करवाई। उनको बताया गया कि तस्लीम पूरे काम को देखेगा। उन्होंने इन लोगों पर विश्वास करते हुए 29 अक्तूबर 2025 को उनके खाते में 48 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
समय बीतने के बाद आरोपियों ने उनके फोन उठाना बंद कर दिए। इसके बाद उसे धोखाधड़ीके बारे में पता चला। बाद में आरोपियों ने जितेंद्र सिंह के पांच लाख रुपये लौटा दिए लेकिन बाकी रकम नहीं लौटाई। जांच अधिकारी ओमबीर सिंह ने बताया कि मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed