{"_id":"69cebbd3f865ba50d10d1864","slug":"a-survey-campaign-will-be-conducted-for-the-preservation-of-manuscript-heritage-jind-news-c-199-1-jnd1010-150949-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पांडुलिपि विरासत के संरक्षण के लिए चलेगा सर्वेक्षण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पांडुलिपि विरासत के संरक्षण के लिए चलेगा सर्वेक्षण अभियान
विज्ञापन
02जेएनडी04: डीसी मोहम्मद इमरान रजा अधिकारियों की बैठक लेते हुए। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। ज्ञान भारतम मिशन के तहत राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डीसी को दिशा-निर्देश दिए। इस मिशन का उद्देश्य देश की अमूल्य पांडुलिपि विरासत की पहचान, दस्तावेजीकरण और उनका वैज्ञानिक संरक्षण करना है।
डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 जून तक चलने वाले इस अभियान के तहत जिले के सभी सरकारी पुस्तकालयों, विश्वविद्यालयों, संस्कृत पाठशालाओं, मंदिरों, गुरुद्वारों और मठों में उपलब्ध पांडुलिपियों की गहनता से पहचान की जाए।
डीसी ने कहा कि फील्ड सर्वे के दौरान पांडुलिपियों का भौतिक सत्यापन, उनकी वर्तमान स्थिति का आकलन और जियो-टैगिंग सुनिश्चित की जाएगी ताकि एक व्यापक राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार हो सके। निजी और संस्थागत संग्रहों तक सर्वे टीमों की पहुंच आसान बनाने के लिए जरूरी प्रबंध किए जाएं।
डीसी ने कहा कि जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए मीडिया और शिक्षण संस्थानों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इस अवसर पर नगराधीश मोनिका रानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos