सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Addiction is Man's Greatest Enemy: Dr. Ashok

नशा मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु : डॉ. अशोक

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Addiction is Man's Greatest Enemy: Dr. Ashok
20जेएनडी06: राजकीय आईटीआई में नशे के ​खिलाफ जागरूक करते हुए उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा। स - फोटो : 1
विज्ञापन
जींद। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मार्गदर्शन में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में नशे के विरुद्ध एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम किया गया। संस्थान के प्राचार्य नरेश कुमार के नेतृत्व में संस्थान के अनुदेशकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया।
Trending Videos

आईटीआई में आयोजित कार्यक्रम में पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों बारे विस्तार से जानकारी साझा कर नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहभागिता करने के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि नशा भावी पीढ़ियों के लिए अभिशाप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नशा मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। नशा मनुष्य के जीवन में शौक बनकर आता है और उसके जीवन का अंत शोक में परिवर्तित हो जाता है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी या बिक्री से संबंधित कोई भी सूचना मिलने पर एनसीबी नेशनल हेल्पलाइन 1933 ऑनलाइन शिकायत या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 टोल-फ्री नंबरों पर दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed