सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The Future of Youth is Being Ruined by BJP's Flawed Policies: Rao Narendra Singh

बीजेपी की गलत नीतियों से युवाओं का भविष्य हो रहा बर्बाद : राव नरेंद्र सिंह

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
The Future of Youth is Being Ruined by BJP's Flawed Policies: Rao Narendra Singh
20जेएनडी22: धरने पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते हु - फोटो : 1
विज्ञापन
जींद। बेकाबू महंगाई, बेरोजगारी और नीट पेपर लीक के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी की गलत नीतियों से युवाओं का भविष्य अधर में है और कमरतोड़ महंगाई ने आम जनता का जीना दूभर कर दिया है।

प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था और जींद बायो गैस प्लांट के मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष प्रकट किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीसी को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व किया, जबकि कांग्रेस के जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर की अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शन में पार्टी कार्यकर्ता व आम नागरिक शामिल हुए। कांग्रेस के विभिन्न गुटों से जुड़े नेता और कार्यकर्ता एक मंच पर एकजुट नजर आए। इसे आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

राव नरेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। हरियाणा के युवाओं को रोजगार देने के बजाय बाहरी राज्यों के युवाओं को नौकरियां दी जा रही हैं। नीट समेत कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं के पेपर लीक होने से युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है।
सरकार की गलत नीतियों से परेशान होकर कई बेरोजगार युवा आत्महत्या तक करने को मजबूर हुए हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और सीएनजी के लगातार बढ़ते दामों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है।
हर वर्ग महंगाई से परेशान है लेकिन सरकार जनता की समस्याओं की ओर ध्यान देने के बजाय केवल प्रचार में व्यस्त है। जिले में लोगों की ओर से बायो गैस प्लांट का विरोध किया जा रहा है लेकिन सरकार सुनवाई नहीं कर रही।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं को लेकर पूछे गए सवाल पर राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जनता को विदेश न जाने और सोना न खरीदने की सलाह देते हैं जबकि स्वयं लगातार विदेश यात्राएं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता भाजपा के जनविरोधी चेहरे को पहचान चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।
मौके पर पूर्व विधायक सुभाष देशवाल, प्रमोद सहवाग, अशोक मलिक, राजपाल करसोला, पूर्व सरपंच वेदपाल सिवाहा, लाजवंती ढिल्लों, वीरेंद्र जागलान, राजू लखीना, वजीर गांगोली, राजपाल राठी, इशाक खान भट्टी, नवीन सांगवान, कमल चौहान, सुमन सेवादल मौजूद रहे।

सभी एक एकजुट होकर भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करें : बीरेंद्र सिंह
पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि यदि कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता के मुद्दों पर संघर्ष करें तो भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर किया जा सकता है।
सरकार जनता के मुद्दों को सुलझाने में पूरी तरह विफल
कांग्रेस जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। किसान, मजदूर, कर्मचारी, युवा, दलित और पिछड़े वर्ग सरकार की नीतियों से बेहद परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता के मुद्दों को सुलझाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। कांग्रेस पार्टी ही सडक़ से लेकर संसद तक जनता की आवाज मजबूती से उठा रही है। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के खिलाफ रोष व्यक्त किया।

20जेएनडी22: धरने पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हु

20जेएनडी22: धरने पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हु- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed