{"_id":"6a0e134dba5e8fb27a067c20","slug":"bhagya-kharb-wins-gold-medal-at-international-karate-competition-jind-news-c-199-1-sroh1009-153772-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भाग्य खर्ब ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भाग्य खर्ब ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
20जेएनडी35: खिलाड़ी भाग्य खर्ब को सम्मानित करते हुए स्कूल की प्राचार्य अरूणा शर्मा। स्रोत :स्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जींद। इंडस पब्लिक स्कूल के छात्र भाग्य खर्ब ने अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। खिलाड़ी की इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है।
ऑल इंडिया इंटरनेशनल कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन की ओर से आयोजित सीरीज-2 स्वतंत्र कप 2026 कराटे प्रतियोगिता का आयोजन 16 और 17 मई को नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता में देशभर से करीब दो हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
स्कूल प्राचार्या अरुणा शर्मा ने विजेता खिलाड़ी और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा कि खेलों से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, एकाग्रता और टीम भावना का विकास होता है।
विज्ञापन
उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आज के समय में खेलों में भी बेहतर भविष्य की अपार संभावनाएं हैं।
इंडस ग्रुप के निदेशक सुभाष श्योराण ने भी खिलाड़ी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करती हैं। खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत रहेगा।

Trending Videos