{"_id":"69b7f63584154e9acb0f812c","slug":"aditya-surjewalas-free-mobile-hospital-van-reaches-rasidan-village-jind-news-c-199-1-jnd1010-150023-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गांव रसीदां पहुंची आदित्य सुरजेवाला की निशुल्क मोबाइल अस्पताल वैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गांव रसीदां पहुंची आदित्य सुरजेवाला की निशुल्क मोबाइल अस्पताल वैन
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 16 Mar 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
16जेएनडी21: दवाइयां लेते हुए मरीज। स्त्रोत कार्यकर्ता।
विज्ञापन
नरवाना। गांव रसीदां में सोमवार को विधायक आदित्य सुरजेवाला की पहल पर संचालित आदित्य निशुल्क मोबाइल अस्पताल वैन पहुंची। यहां ग्रामीणों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ गांव के पूर्व सरपंच देवेंद्र सिंह मंटा ने रिबन काटकर किया।
माैके पर डॉक्टरों की टीम ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें मुफ्त दवाइयां दीं। रविदासिया चौपाल में आयोजित शिविर में सुबह से ही ग्रामीणों की भारी भीड़ रही। अवर्स अस्पताल हिसार के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. संगीत गौर, गायनाकोलॉजिस्ट डॉ. पूजा सहित मेडिकल टीम ने सैकड़ों मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर और अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की व जरूरतमंदों को दवाइयां उपलब्ध करवाईं।
ग्रामीणों ने विधायक आदित्य सुरजेवाला की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि घर के पास ही मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मिलना उनके लिए बड़ी राहत है। संतोष सिंह, बंतो देवी, भीम सिंह और त्रिलोचन सिंह सहित कई ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रकार की सेवा गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए काफी लाभदायक है।
पूर्व सरपंच देवेंद्र सिंह मंटा ने बताया कि यह मोबाइल अस्पताल वैन नरवाना क्षेत्र के सभी गांवों और वार्डों तक पहुंचेगी ताकि लोगों को घर के नजदीक ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। इस मौके पर वरिष्ठ नेता बृजेंद्र सुरजेवाला, जगरूप सुरजेवाला, सतबीर दबलैन, बिंदर फरैण, डॉ. शमशेर अमरगढ़ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Trending Videos