{"_id":"69b7dca7ce33228404012872","slug":"video-demand-to-solve-sewerage-problem-in-the-city-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: शहर में सीवरेज समस्या का समाधान करवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: शहर में सीवरेज समस्या का समाधान करवाने की मांग
सर्वजातीय खाप और जजपा सदस्यों ने शहर के सीवरेज समस्या के समाधान को लेकर एसडीएम को जगदीश चंद्र को ज्ञापन दिया।
खाप प्रधान राजबीर सिंह मोर, हरियाणा स्कूल लेक्चरर के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं खाप प्रवक्ता किताब सिंह मोर, जजपा के प्रदेश प्रेस प्रवक्ता बिट्टू नैन, नगर परिषद पूर्व चेयरमैन कृष्ण मोर, ईश्वर नैन खरल, शमशेर धरौदी, अनिल धरौदी ने कहा कि शहर का पानी जो पाइप लाइन के माध्यम से धनौरी ड्रेन में डाला जाना है। इस प्रोजेक्ट को पूरा कर जल्द शुरू करवाया जाए, क्योंकि यह पानी गांव धरौदी, इस्माईलपुर, नरवाना, फरैण और दबलैन गांव की फसलों को पिछले लगातार दस सालों से बर्बाद कर रहा है । इससे पहले भी एसडीएम ने इस कार्य को पूरा करवाने के लिए दो महीने का समय दिया था जबकि आज उस आश्वासन को दिए तीन महीने हो चुके थे। अभी इस प्रोजेक्ट का रेलवे लाइन के नीचे से पाइप लाइन बिछाने का कार्य अधूरा है, जिसके लिए रेलवे से परमिशन ली जानी है, इसलिए एसडीएम से ये प्रार्थना की गई कि जिस भी विभाग का कार्य अधूरा है, उसके अधिकारियों को इस कार्य को पूरा करने के आदेश दिए जाएं, ताकि आने वाले समय में इन गांव की फसल सीवर के पानी से खराब ना हों।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।